Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घंटो AC की ठंडी हवा स्किन के लिए होती है खतरनाक, त्वचा का रुखापन दूर करने अपनाएं ये घरेलू उपाय
गर्मी से बचने के लिए लोग AC का इस्तेमाल करते है। एसी का इस्तेमाल करने से शरीर को ठंडक मिलती है। लेकिन क्या आप जानते है घंटो AC की हवा में रहने स्किन को काफी नुकसान होता है।

AC से निकलने वाली ठंडी हवा स्किन की नमी को कम कर देता है जिससे त्वचा बेजान और रुखी हो जाती है। चलिए जातने हैं AC की हवा से बचने के घरेलू तरीके।

दही का करें इस्तेमाल
घंटो AC की हवा में रहने से स्किन काफी ड्राई हो जाती है, जिससे त्वचा पर धब्बे पड़ने लगते है, ऐसे में आप त्वचा की दही से मसाज कर सकते है। दही में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है जो कि स्किन की नेचुरल नमी को बनाएं रखने में मदद करते हैं। दही का इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग धब्बे और कालापन दूर होता है। सॉफ्ट और चमकदार त्वचा के लिए भी दही काफी असरदार है। चेहरे पर 10 मिनट तक दही से मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें।

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
AC में रहने से लोग पानी का सेवन कम करते है जिससे भी स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में आप ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। दिन में 3 लीटर पानी का सेवन करें, इससे चेहरे की नमी बनी रहेगी साथ ही चेहरे पर ग्लो आएगा।

शहद
शहद में पोषक तत्व, एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि स्किन को मॉइश्चराइज करने में काफी मददगार होता है। शहद त्वचा की गहराई से साफ करता है, इसके नेचुरल नमी को बनाए रखने में मदद करता है। चेहरे पर चम्मच शहद लगाकर चेहरे की मसाज करें 10 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद इसे पानी से साफ कर लें। शहद का इस्तेमाल करने से चेहरे की ड्राईनेस कम हो जाएगी।

नारियल तेल
त्वचा की नमी बनाएं रखने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल का इस्तेमाल करने से त्वचा की नमी बनी रहती हैं। मुलायम और ग्लोइंग स्किन के लिए आप नारियल तेल से सर्कुलर मोशन से मसाज करें। 10 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा साफ कर लें।

दूध की मलाई
AC की ठंडी हवा की वजह से त्वचा बेजान और रुखी हो जाती है। रुखी और ड्राई स्किन से राहत पाने के लिए आप दूध की मलाई का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक चम्मच तिल के तेल में दूध की मलाई मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट बाद अपना चेहरा साफ कर लें। इससे चेहरे का रुखापन कम होता है।

बादाम के तेल से करें मालिश
त्वचा की ड्राईनेस को दूर करने के लिए आप बादाम तेल और शहद को मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण से चेहरे की मालिश करें। दस मिनट बाद अपना चेहरा साफ कर लें। इससे त्वचा पर निखार आ जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
