Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
Skin Peeling से हो रहा है दर्द, कहीं यह कारण जिम्मेदार तो नहीं
आज के समय में महिलाएं अपनी स्किन की केयर करने के लिए कई उपाय अपनाती हैं और इन्हीं में से एक है स्किन पील ऑफ का इस्तेमाल करना। यह आपकी स्किन से ब्लैक हेड्स व व्हाइटहेड्स आदि को रिमूव करने में मददगार है। लेकिन कभी-कभी आपकी स्किन खुद ब खुद पील होने लगती है और यह आपके लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। सनबर्न की तरह ही विंडबर्न भी आपकी स्किन में रेडनेस, जलन और दर्द का कारण बनती है। साथ ही साथ इससे स्किन भी छिल सकती है। यह आपकी स्किन के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम स्किन पीलिंग के कुछ मुख्य कारणों पर चर्चा कर रहे हैं-

स्किन पीलिंग के होते हैं कई कारण
त्वचा के छिलने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। यह आंतरिक व बाहरी दोनों हो सकते हैं। जैसे-
• स्किन को अत्यधिक गर्म पानी से धोना
• ओवर एक्सफोलिएशन
• स्किन डिहाइड्रेशन
• स्किन केयर प्रोडक्ट्स को सही तरह से अप्लाई ना करना।
होते हैं यह नुकसान
• त्वचा के छिलने से आपको कई नुकसान हो सकते हैं। जैसे- जब आपकी स्किन पीलिंग शुरू हो जाती हैं तो इससे स्किन में दर्द व रेडनेस जैसी समस्याएं भी होती हैं, जो आपको परेशान कर सकती हैं।
• वहीं, ओवर एक्सफोलिएशन के कारण स्किन पीलिंग होने से आपकी स्किन ओवर सेंसेटिव हो जाती है। जिससे स्किन में इरिटेशन की समस्या हो सकती है।
नोट- याद रखें कि जब त्वचा छिलके के साथ-साथ आपको काफी दर्द होता है, यह एक गंभीर समस्या का संकेत है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
