Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Skin Benefits of Gua Sha : जेड गुआ शा टूल का यूज कैसे करें, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका
आपकी स्किन के लिए जेड गुआ शा एक मैजिकल टूल है, जो आपकी स्किन रूटीन में बड़ा बदलाव करेगा। हार्ट शेप ये स्टोन आपकी स्किन की देखभाल के लिए बने हैं। ये जेड गुआ शा मन की शांति, निगेटिविटी को कम करने के लिए बना है। जो आपकी स्किन में चमक पैदा करता है। डलनेस को दूर भगाता है। आपका चेहरा कांतिमय करता है। आइये जानते हैं कि गुआ शा आपकी त्वचा के लिए किस-किस तरीको से दखभाल करता है।
गुआ शा क्या है ?
गुआ शा हजारों सालों से चीनी चिकित्सा में यूज करने वाली स्टोन से चेहरे के ब्लड सर्कुलेशन को सही करने के साथ ही चीनी बोटॉक्स है। ये आपके चेहरे की मांसपेशियों को आराम, स्किन को अप करने और मजबूती देने, त्वचा की देखभाल करने के लिए जाना जाता है। गुआ शा आपकी स्किन की एक तरह की एक्सरसाइज है।

गुआ शा के स्किन बेनिफिट्स-
गुआ शा एक टीसीएम तकनीक है, जो चीनी चिकित्सा में दर्द को कम करने, ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने, एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मददगार है। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने गुआ शो के लाभों पर अपने निष्कर्षों को पब्लिश भी किया है।
ब्लड सेर्कुलेशन को बढ़ाता है- चीनी चिकित्सा में ताई यिन मेरिडियन (फेफड़े और प्लीहा से बना) और यांग मिंग मेरिडियन (बड़ी आंतों और पेट से बना) आपकी त्वचा के पूरी हेल्थ के लिए लाभदायक है। जब आप गुआ शा टूल से अपने चेहरे पर धीरे से त्वचा को खुरचते हैं, तो ये आपके यांग मिंग मेरिडियन को उत्तेजित करता है। आप अपने शरीर को एक मैसेज भेजते हैं। इस एरिया को ज्यादा ब्लड सर्कुलेशन की जरूरत है।
फाइन लाइन्स और झुर्रियों के लिए लाभदायक- गुआ शा लंबे समय तक झुर्रियों के लिए फायदेमंद है।
मांसपेशियों से तनाव दूर करता है- नियमित रूप से एक गुआ शा टूल के साथ दबाव डालने से, यूजर चेहरे की मांसपेशियों के तनाव को दूर कर सकते हैं।
गुआ शा को कैसे यूज करते हैं ?
एक सीरम या शीट मास्क लें, जेड गुआ शा को इसके ऊपर यहां बताए जा रहे हैं तरीको से इस्तेमाल करें- हम यहां पर गुआ शा के इस्तेमाल के बारें में स्टेप बाय स्टेप बताएंगे-

गर्दन के पीछे-
अपनी मसाज से पहले, आप अपना पसंदीदा सीरम, तेल, मॉइस्चराइज़र या शीट मास्क को चेहरे पर लगा लें। ज्यादा ठंडक पाने के लिए गुआ शो यूज करने से पहले थोड़ी देर फ्रीजर में रख दें।
गर्दन के ऊपरी तरफ गुआ शा को थोड़ा दबाव डाल कर गर्दन के पीछे ऊपर खींचें। जब आप हेयरलाइन तक पहुंचें, तो गर्दन के उस एरिया पर दबाव डालें जो सबसे अधिक तनाव महसूस करता है। इस क्रम को दोहराएं।

गर्दन पर मसाज
टूल के अंदर की तरफ घुमावदार हिस्से के साथ, कॉलरबोन से गर्दन के साइड को जॉलाइन की तरफ स्वीप करें। जब आप जॉ लाइन तक पहुंचें, तो छोटी, तेज दबाव वाली स्पीड का यूज करें। विपरीत दिशा में जाने से पहले इस क्रम को दोहराएं।

गले की मालिश
गले की मालिश के लिए गुआ शा के ऊपर के पार्ट को हल्के दबाव के साथ यूज करें। कॉलरबोन्स के बीच से शुरू करते हुए, जॉलाइन पर दबाव डालने के लिए पहले टूल को गर्दन के घुमाव के बाद ऊपर तरफ स्वीप करें।

जॉ लाइन और चीकबोन्स
जबड़ा
शुआ शो को अपनी तरफ करते हुए जॉ की लाइन थोड़ा तेजी के साथ स्पीप करें। ठोड़ी से शुरू करते हुए गुआ शा को कानों की तरफ ले जाएं। इस तरह से दोहराएं।
गाल
चीकबोन्स की मालिश करने के लिए गुआ शा की सबसे लंबी साइड का यूज करें। अपने मुंह के ठीक ऊपर और नाक के किनारे से स्टार्ट करते हुए मीडियम दबाव का इस्तेमाल करें। चीकबोन्स से गुआ शा को यूज करते हुए हेयरलाइन की ओर टूल को ऊपर ले जाएं। विपरीत दिशा में भी इसी तरह से दोहराएं।

माथे पर मसाज
गुआ शा के सबसे लंबे हिस्से के साथ, उपकरण को भौंहों के ठीक ऊपर से माथे के ऊपर की ओर खींचें। विपरीत दिशा में जाने से पहले इस क्रम को दोहराएं।
गुआ शा स्टोन का आप अपने डेली स्किन रूटीन में इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी डल हो रही स्किन में जान आने लगेगी और आपका चेहरा गुलाब की तरह खिल उठेगा।



Click it and Unblock the Notifications
