Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
पिंपल्स से लेकर स्किन को हाइड्रेट करने तक, जानिए फ्रेंच मैरीगोल्ड के स्किन बेनिफिट्स

कैलेंडुला को पॉट मैरीगोल्ड के रूप में भी जाना जाता है। यह डेज़ी फ्लावर फैमिली का ही एक प्रकार होता है। इसे फ्रेंच मेरीगोल्ड नाम से भी जाना जाता है। कैलेंडुला के पौधों में आमतौर पर चमकीले नारंगी या पीले फूल होते हैं, हालांकि कुछ किस्मों में गुलाबी या सफेद फूल भी शामिल है।
कैलेंडुला का उपयोग कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या के लिए भी किया जाता है। इसका उपयोग कई तरह के स्किन से जुड़ी समस्या से निपटने के लिए भी किया जाता है। कैलेंडुला एक ऐसा फूल है जो एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व और गुण होते हैं जो आपके स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। आज इस आर्टिकल के जरिए आइए जानते हैं कैलेंडुला से मिलने वाले ब्यूटी बेनिफिट्स के बारे में-
1. एंटीऑक्सीडेंट गुण
कैलेंडुला में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो स्किन को फ्री रेडिकल्स के नुक्सान से बचाने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन के निशान और झुरियां भी कम हो सकती है।
2. घाव भरने में मददगार
कैलेंडुला के इस्तेमाल से स्किन के छोटे-छोटे घाव जल्दी भर जाते हैं। यह स्किन को अंदर तक फ़ायदा पहुंचाने में मदद करने के साथ उसे हेल्दी रखने का काम करता है।
3. मॉइस्चराइजिंग
कैलेंडुला मॉइस्चराइजर के तौर पर भी आपके स्किन के लिए फायदेमंद है। ये आपके स्किन की हाइड्रेट रखने के साथ उसे सॉफ्ट और चमकदार बनाता है।
4. पिंपल्स के लिए फायदेमंद
कैलेंडुला में जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो स्किन पर होने वाले कील और मुहंसों से लड़ने में मदद करते हैं। यह स्किन के लिए बिल्कुल फायदेमंद और सुरक्षित होता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications