Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
DIY ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी स्किन को कर सकती है डैमेज

होममेड स्किनकेयर प्रोडक्ट्स बनाने का ट्रेडिशन लंबे समय से दुनियाभर में चला आ रहा है। पीढ़ी दर पीढ़ी, दादी-नानी के घरेलू नुस्खे ब्यूटी और हेयर केयर के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं। आज के समय में DIY ब्यूटी हैक्स बहुत तेजी से ट्रैंड कर रहे हैं। DIY ब्यूटी हैक्स के जरिए आप घर पर अपने अनुसार कैमिकल फ्री ब्यूटी प्रोडक्ट्स बना सकते हैं। DIY ब्यूटी प्रोडक्ट्स में आप खुद के लिए फेस मास्क, स्क्रब और बालों के लिएमॉइस्चराइज़र, सीरम और टोनर बना सकते हैं।
DIY ब्यूटी हैक्स आपके लिए मजेदार और उपयोगी हो सकते हैं। लेकिन इसे बनाने के दौरान आपको कई तरह की सावधानी बर्तने की जरूरत होती है। आप किस तरह की सामग्री इसे बनाने के लिए उपयोग कर रहे हैं। आपकी स्किन पर उसका कोई साइड इफेक्ट होगा या नहीं? ऐसे बहुत सारे सवाल आपके मन में चलते रहते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको DIY ब्यूटी रेमेडीज बनाते समय क्या बातें ध्यान में रखनी चाहिए और क्या गलती करने से बचना चाहिए इस बारे में बताएंगे।
DIY प्रोडक्ट्स बनाने के लिए क्या करें?
1. रिसर्च करें
कोई भी DIY ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने से पहले, आप ये सुनिश्चित कर लें कि आपने सभी सामग्रियों के बारे में अच्छे से रिसर्च कर लिया है। ऐसा करने से आप उन प्रोडक्ट्स से मिलने वाले स्किन बेनिफिट्स और जोखिमों का कम कर सकते हैं। इसलिए आप सबसे पहले आपकी सामग्री सुरक्षित है या नहीं इस बात का पता लगा लें।
2. अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट करें इस्तेमाल
अपने DIY ब्यूटी हैक्स के लिए आप हाई क्वालिटी के ही नेचुरल सामानों का उपयोग करें। खासकर ऐसी सामग्री जो हानिकारक केमिकल्स से फ्री हो। आप घर में ही कई सामग्री उगा सकते हैं, या फिर अपने घर के पास की मार्केट्स से भी ला सकते हैं।
3. DIY रेसिपी का सही से करें पालन
DIY रेसिपी का बारीकी से पालन करना आपकी स्किन के लिए बहुत जरूरी है कि आप सभी सामग्री को सही मात्रा में उपयोग कर रहे हैं। ताकि आपके द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट्स प्रभावी और सुरक्षित रहें।
4. अपने सेल्फ को रखें क्लिन
जिस स्थान पर आप अपने ब्यूटी प्रोडक्ट बना रहे हैं, उसी बैक्टीरिया और किसी भी तरह के प्रदूशन से दूर रखें। ताकि आपके स्किन पर किसी तरहका इंफेक्शन न होने पाएं।
5. सही स्टोरेज का करें इस्तेमाल
अपने DIY ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बनाने के बाद ठंडी और सूखी जगह पर रखें और यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे ताजा और प्रभावी रहें, क्लिन और एयर टाइट कंटेनर का यूज करें।
6. पैच टेस्ट जरूर करें
नए DIY ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा पैच टेस्ट करें। स्किन के एक छोटे से क्षेत्र में थोड़ी मात्रा में उस सामग्री को लगाएं और 24 घंटे इंतजार करें ताकि किसी तरह के रिएक्शन होने से पहले आपको पता चल जाए।
DIY प्रोडक्ट्स बनाते समय ना करें ये गलतियां?
1. बिना पैच टेस्ट के न यूज करें प्रोडक्ट्स
DIY ब्यूटी प्रोडक्ट बनाते समय सिर्फ उन सामग्रियों का उपयोग करें जिन्हे आप जानते हैं या जिनके बारे में अच्छी तरह से रिसर्च कर लिया हो। कुछ सामग्री एलर्जी का कारण बन सकते हैं या कुछ आपकी स्किन को डैमेज भी कर सकते हैं।
2. एक्सपायर्ड सामग्री का ना करें इस्तेमाल
आप जिस सामग्री का उपयोग कर रहे हैं, उसकी एक्सपायर्ड डेट एक बार जरूर चेक कर लें। ताकि आप उस सामग्री के साइड इफेक्ट से बच सकें।
3. असंगत सामग्रियों को मिलाने से बचें
कुछ सामग्रियां एक साथ अच्छी तरह से काम नहीं कर सकती हैं, या एक दूसरे के गुणों को कम भी कर सकती हैं। ऐसे में आप हमेशा अपने प्रोडक्ट्स को लेकर रिसर्च जरूर करें।
4. सिर्फ DIY उत्पादों पर न रहें निर्भर
DIY ब्यूटी प्रोडक्ट्स आपके स्किनकेयर रूटीन के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। लेकिन आप अपने स्किन केयर रूटीन में मार्केट प्रोडक्ट्स को भी शामिल करें। सिर्फ DIY प्रोडक्ट्स पर ही निर्भर रहना उचित नहीं है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
