Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Diwali Skin Care: दिवाली की सफाई के दौरान स्किन की करें केयर, पाएं निखरी त्वचा
दिवाली के त्योहार में बहुत ही कम समय बचा हुआ है। दिवाली के कई दिन पहले महिलाएं घर की साफ सफाई और सजावट की तैयारियां शुरु कर देती है। घर की सफाई के दौरान स्किन काफी डैमेज हो जाती है, जिसकी वजह से दिवाली के दिन चेहरा डल और बेजान नजर आता है।

दिवाली पर मेकअप करने के बाद भी चेहरे पर थकावट नजर आती है। दिवाली पर घर की सफाई के साथ साथ चेहरे की सफाई पर भी ध्यान देना चाहिए। स्किन क्लीजिंग करने से चेहरे पर ग्लो आता है। दिवाली की सफाई के दौरान आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके अपने स्किन को जवां और ग्लोइंग बना सकते है। चलिए जानते हैं दिवाली पर स्किन केयर कैसे करनी है।

क्लींजर करें इस्तेमाल
दिवाली के त्योहार के साथ मौसम में भी बदलाव आता है। दिवाली के आसपास मौसम काफी ठंडा हो जाता है। दिवाली के दौरान स्किन ड्राई, रफ और बेजान हो जाती है। इस मौसम में स्किन फटने लग जाती है। त्वचा की देखभाल के लिए आप स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाएं। इसके अलावा आप अपनी स्किन पर क्लींजर से मसाज कर सकते है। मसाज करने के बाद चेहरे पर गुलाब जल का इस्तेमाल करें।

सनस्क्रीन क्रीम का इस्तेमाल
दिवाली के समय वायु प्रदूषण और धूल मिट्टी की वजह से स्किन का पीएचल लेवल बिगड़ जाता है। त्वचा की देखभाल के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। दिवाली के दिनों शॉपिंग करने के लिए घर से बाहर जाना पड़ता है। घर से बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। सनस्क्रीन लगाने से स्किन डैमेज नहीं होती है।

ग्लोइंग स्किन के लिए शहद से मसाज करें
शहद स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। शहद का इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट और मुलायम बनी रहती है। हफ्ते में 3 से 4 दिन तक चेहरे पर शहद से मसाज करें। शहद लेकर चेहरे पर 10 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें। शहद का इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग हो जाती है।

मिल्क से मसाज
दिवाली के समय स्किन ड्राई और रफ हो जाती है। इस मौसम में स्किन की देखभाल के लिए मिल्क मसाज का इस्तेमाल करना चाहिए। हफ्ते में दो बार मिल्क मसाज करें।

होममेड फेस मास्क
स्किन की देखभाल के लिए होममेड फेस मास्क सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि होममेड फेस मास्क में किसी भी तरह का केमिकल नहीं होता है जिससे स्किन पर किसी भी तरह के साइड इफेक्ट नहीं होते है। दिवाली पर खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन के लिए आप होममेड फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते है। फेस मास्क बनाने के लिए एक चम्मच शहद, एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच मिल्क पाउडर लें। इन सबको मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
