Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पहली प्रेग्नेंसी के दौरान स्किन केयर के लिए केमिकल प्रोडक्ट नहीं बल्कि अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
पहली बार मां बनना किसी भी महिला के लिए बहुत खास होता है। वहीं पहली बार मां बनने वाली महिलाओं अपनी स्किन केयर को लेकर काफी परेशान रहती है।

प्रेग्नेंसी के दौरान कौन सा स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल कंरे, बालों की देखभाल के लिए क्या करना चाहिए। चलिए जानते हैं। पहली प्रेग्नेंसी के दौरान स्किन केयर के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

पिंपल के लिए केमिकल का इस्तेमाल ना करें
प्रेग्नेंसी के दौरान चेहरे पर पिंपल हो जाते हैं। पिंपल से छुटकारा पाने के लिए आप केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल ना करें बल्कि अपनी डाइट में सब्जियों और फल को शामिल करें। हेल्दी डाइट लेने से चेहरे के पिंपल कम हो जाते हैं। पिंपल और एक्ने से छुटकारा पाने के लिए आप होममेड फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन का होममेड फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच बेसन, दो चम्मच गुलाब जल, एक चम्मच दही और थोड़ी सी हल्दी लें। इन सबको अच्छे से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद अपना चेहरा पानी से धो लें।

झड़ते बाल
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के बाल झड़ने लगते हैं। बालों की देखभाल के लिए हेल्दी डाइट लें। प्रेग्नेंसी के दौरान बालों में किसी भी तरह का केमिकल ट्रीटमेंट ना लें, वहीं बालों में किसी भी तरह का कलर ना करें, साथ ही बालों को अधिक हीट देने से बचें। इससे बालों का गिरना कम हो जाएगा। वहीं प्रेग्नेंसी के दौरान बालों को मजबूत बनाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल से बालों की मालिश करने से बालों का झड़ना कम हो जाएगा।

स्ट्रेच मार्क्स
पहली प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं स्ट्रेच मार्क्स को लेकर काफी परेशान रहती हैं। स्ट्रेच मार्क्स के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन हाइड्रेट बनी रहती हैं। खुजली को कम करने के लिए आप नारियल तेल में विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान स्किन डाइट हो जाती है जिसकी वजह से त्वचा ड्राई हो जाती है। ऐसे में स्किन को हाइड्रेट करने के लिए आप बॉडी ऑयल बटर, नारियल तेल और एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
