Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
ग्लोइंग स्किन और जवां दिखने के लिए रात को सोने से पहले करें ये उपाय
महिलाएं अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। अक्सर निखरी त्वचा के लिए वह पार्लर से ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। लेकिन बिजी लाइफस्टाइल की वजह से कई बार पार्लर जाने का टाइम नहीं होता है ऐसे में स्किन का निखार कम हो जाता हैं।

बता दें कि घर पर ही कुछ बातो का ध्यान रखे तो चेहरे का निखार बढ़ाया जा सकता है। बिजी लाइफस्टाइल में रात को सोने से पहले इन टिप्स को फॉलो करने से चेहरे का निखार बढ़ सकता है। अगर आप भी अपनी स्किन को लेकर परेशान है तो रात को फॉलो करें ये टिप्स और पाएं जवां स्किन

विटामिन सी क्रीम
विटामिन सी क्रीम में एंटीऑक्सींडेट के गुण पाए जाते है जिससे स्किन स्वस्थ बनी रहती है। विटामिन सी क्रीम से झुर्रिंया भी कम होती है। ग्लोइंग त्वचा के लिए भी विटामिन सी क्रीम सबसे अच्छा विकल्प है। वहीं इस क्रीम के इस्तेमाल से चेहरे के दाग धब्बे भी कम हो जाते हैं। रात को चेहरे पर विटामिन सी की क्रीम लगाएं। ऐसा करने से चेहरे पर निखार आ जाएगा। बता दें कि विटामिन सी की क्रीम से आंखों की नीचे काले घेरे को भी कम किया जा सकता है। डार्क सर्कल को कम करने रात को आंख के नीचे विटामिन सी की क्रीम लगा लें।

एप्पल साइडर सिरका
एप्पल साइडर सिरका चेहरे के निखार के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। एप्पल साइडर विनेगर में सल्फर होता है। एप्पल सिरके के इस्तेमाल से चेहरे पर ग्लो आता है। रात को चेहरा साफ करके एप्पल साइडर विनेगर लगाएं। एप्पल साइडर के इस्तेमाल से स्किन चमकदार और कोमल हो जाएगी। हफ्ते में दो बार एप्पल सिरका लगाएं।

मॉइश्चराइजर
चेहरे पर ग्लो के लिए स्किन को मॉइश्चराइज करना बहुत जरुरी होता है। ऐसे में सोने से पहले स्किन को साफ करना बहुत जरुरी होता है। क्योंकि दिनभर चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर लगा होता है, जिसकी वजह से स्किन की नमी कम हो जाती हैं। स्किन की नमी की बनाएं रखने के लिए रात को चेहरे को मॉइश्चराइज करना चाहिए। चेहरे को मॉइश्चराइजर करने से स्किन को सांस लेने का मौका मिलता है जिससे स्किन पर ग्लो बना रहता है।

पूरी नींद
नींद पूरी करने से भी चेहरे पर निखार आता है। पूरी नींद लेने के लिए रात को समय पर सोना बहुत जरुरी होता हैं। ऐसे में रात को 8 घंटे की नींद जरुर लेना चाहिए। बिजी लाइफस्टाइल की वजह से लोगों रात के देर तक जगते है और सुबह जल्दी उठ जाते है, जिसकी वजह उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है और चेहरा डल डल दिखने लगता है। चेहरे की थकान को कम करने और खिली खिली स्किन पाने के लिए पूरी नींद लेना जरुरी है।



Click it and Unblock the Notifications