Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
30 की उम्र में ना करें ये काम, वरना चेहरे पर ग्लो की जगह आएंगी झुर्रियां
बढ़ती उम्र के साथ साथ त्वचा से संबंधी परेशानी बढ़ने लगती हैं। बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर देखने को मिलता है। हर उम्र में स्किन का ध्यान रखना होता हैं। लेकिन बढ़ती उम्र में स्किन ध्यान रखा ज्यादा जरुरी हो जाता है। 20 साल की उम्र में हमारी स्किन नेचुरल टाइट होती है जिसकी वजह स्किन जवां बनी रहती हैं। वहीं 30 की उम्र में फाइन लाइन नजर आने लगती हैं।

30 की उम्र में आंखों के नीचे डार्क सर्कल, गहरी लाइन और स्किन ढीली हो जाती हैं। बिजी लाइफस्टाइल, खानपान और प्रदुषण के कारण भी स्किन पर फाइन लाइन उम्र से पहले आ जाती है और कम उम्र में ही बूढ़ी दिखने लगती हैं। ऐसे में स्किन केयर आदतो में कुछ बदलाव करना जरुरी होता है जिससे त्वचा की देखभाल हो सके। चलिए जानते हैं कुछ टिप्स जिनको अपनाकर आप 30 साल में भी 20 साल की तरह जवां दिख सकती हैं।

केमिकल वाला स्किन टोनर
स्किन केयर के लिए टोनर बहुत ही जरुरी होता हैं। खासकर प्रदुषण में तो चेहरे को साफ रखने के लिए टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन बाजार में मिलने वाले टोनर में केमिकल का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादा टोनर के इस्तेमाल करने से एक समय बाद टोनर से फायदे के बदले नुकसान होता हैं। ऐसे में अगर आपको अधिक समय के लिए जवां दिखना है तो केमिकल वाला टोनर यूज करना बंद कर दें। वहीं आप टोनर के बदले गुलाबजल का इस्तेमाल कर सकती हैं। गुलाबजल में किसी भी प्रकार का केमिकल नहीं होता हैं। गुलबाजल से त्वचा जवां बनी रहती हैं। साथ ही गुलाब जल के इस्तेमाल से चेहरा चमकदार होता है।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल
सूरज की रोशनी से हमारी स्किन को काफी नुकसान होता हैं। सूरज की रोशनी में ज्यादा देर रहने से झुर्रियां आने लगती हैं। इसलिए धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरुर करना चाहिए। कुछ महिलाएं अपनी स्किन केयर को लेकर काफी लापरवाह होती हैं। धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन इस्तेमाल ना करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता हैं ऐसे में घर से बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए।

ब्यूटी प्रोडक्ट
ब्यूटी प्रोडक्ट के बारे में हर किसी को पता होगा कि ब्यूटी प्रोडक्ट का चयन स्किन के अनुसार किया जाता हैं। ड्राई स्किन के लिए अलग ब्यूटी प्रोडक्ट होते है तो वहीं ऑयली स्किन के लिए अलग ब्यूटी प्रोडक्ट होते हैं। ऐसे में उम्र के हिसाब से भी ब्यूटी प्रोडक्ट आते हैं। 30 की उम्र में उन ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए जो आप 20 की उम्र से लगाती आ रही हैं। आपको उन ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए तो 30 की उम्र के लिए बनाए जाते हैं।

ज्यादा पानी पीएं
पानी शरीर के लिए बहुत जरुरी होता हैं। ऐसे में पानी पीने से त्वचा खिली खिली रहती है। पानी पीने की आदत को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपने 20 की उम्र में पानी नहीं पिया है तो चल गया है, लेकिन 30 की उम्र में पानी पीना आपनी स्किन के लिए बहुत जरुरी हैं आपको दिन में 5 से 6 गिलास पानी पीना चाहिए। पानी पीने से त्वचा हाईड्रेटेड और ग्लोइंग बनी रहती हैं।

पूरी नींद लेना
30 की उम्र में जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती हैं। ऑफिस और घर का काम करने की वजह से कई बार महिलाए पूरी नींद नहीं ले पाती हैं। कम नींद की वजह से उनकी स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं। नींद की कमी से चेहरे की त्वचा ढीली हो जाती हैं। 30 की उम्र में आपको कम से कम 8 घंटे की पूरी नींद लेनी चाहिए। नींद के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
