Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
गर्मी में रूखी त्वचा से हैं परेशान, शहद और गुलाब जल फेस पैक का करें इस्तेमाल
गर्मियों के मौसम में स्किन की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। इस मौसम में गर्म हवाओं के संपर्क में आने से अक्सर चेहरा अपनी नमी खो देता है। इसलिए चेहरे की नमी बनाएं रखने के लिए स्किन को हाइड्रेड बनाए रखना जरुरी है। अगर आपकी स्किन भी बेजान और रुखी होने लगती है तो आपके चेहरे को खास तरह के फेस पैक लगाने की जरूरत है। इस मौसम में स्किन को हाईड्रेड रखने के लिए शहद और गुलाब जल का फेसपैक न सिर्फ चेहरे को ठंडक देगा बल्कि आपके चेहरे की नमी बनाए रखने में भी मदद करेगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने और यूज करने के तरीके के बारे में-

क्या चाहिए?
शहद-1 चम्मच
गुलाब जल-1 चम्मच
कैसे बनाएं और अप्लाई करें
शहद और गुलाब जल के फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब जल और शहद एक छोटी कटोरी में ले। दोनों को ठीक तरीके से मिलाएं।
इसके बाद इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
इसे चेहरे पर 20 मिनट लगा रहने दें।
इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर दें।
बेहतर रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में दो बार कम से कम जरूर लगाएं।
आपको बता दें कि शहद और रोज वॉटर फेस पैक के इस्तेमाल से आपके चेहरे की नेचुरल नमी वापस आ सकती है और चेहरा हाइड्रेड भी रहेगा। यह स्किन को अंदर से टोन करने में मदद करने के साथ उसे जरुरी नमी और पोषण देकर उस पर निखार लाने में मदद करता है।

मुंहासे भी हटाएं
शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो पिंपल्स की लालिमा को भी कम करते हैं। गुलाब जल बंद रोमछिद्रों को साफ करता है और त्वचा को कसने में मदद करता है। यह त्वचा के पीएच संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
