Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Skin Care Tips: गर्म पानी से चेहरा धोने की गलती बिगाड़ सकती है आपके चेहरे की रंगत, जानिए इसके साइड इफेक्ट्स

कई ऐसे लोग होते हैं जो सर्दी गर्मी हर मौसम में गर्म पानी का ही इस्तेमाल करते हैं। कई लोग फेस वॉश करने के लिए भी गर्म पानी का ही उपयोग करते हैं। लेकिन रेगुलर अपने चेहरे पर गर्म पानी के यूज से आपकी स्किन डैमेज हो सकती है। इतना ही नहीं गर्म पानी से चेहरा साफ करने से आपको कई स्किन प्रॉब्लम्स का भी सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं गर्म पानी से चेहरे साफ करने के साइड इफेक्ट्स के बारे में-
1. गर्म पानी आपकी स्किन से उसके नेचुरल ऑयल को निकाल देता है। जिससे आपकी स्किन रूखी हो जाती है। यह एक्जिमा या सोरायसिस जैसी मौजूदा ड्राई स्किन की स्थिति को बढ़ा सकता है।
2. गर्म पानी से चेहरा साफ करने पर आपको स्किन इंफेक्शन भी हो सकता है। जिस कारण आपके स्किन पर जलन की समस्या भी हो सकती है। गर्म पानी से चेहरा धोने से स्किन पर रेडनेस, खुजली और पपड़ी बन सकती है। सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
3. अपने चेहरे को गर्म पानी से धोने से स्किन में ब्लड सर्कुलेशन का प्रवाह बढ़ सकता है जो पिंपल्स और अन्य सूजन वाली स्किन की स्थिति को बढ़ा सकता है।
4. ज्यादा देर तक गर्म पानी के संपर्क में रहने से आपकी स्किन में छोटे ब्लड सर्कुलेशन फैल सकती हैं और फट सकती हैं, जिससे सेल्स टूट जाती हैं और आपके चेहरे पर धब्बे पड़ने लगते हैं।
5. गर्म पानी से फेस वॉश करने से आपके चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां भी पड़ सकती है जो उम्र बढ़ने और फाइन लाइन्स की समस्या को बढ़ देता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
