Latest Updates
-
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम
रोजाना अपनाएं 6 स्किन रेजोल्यूशन, स्किन बोलेगी आपको थैंक यू

सुंदर सिर्फ मेकअप से नहीं लगते। इसके लिए स्किन की बेसिक केयर रोजाना करनी पड़ती। इसमें आपने ढील दी तो नेचुरल ब्यूटी कम होती जाएगी। यदि अपने को और निखारना है तो ब्यूटी का डेली प्लानर बनाएं। इसे नियमित अपनाएं। आइए, हम आपको कुछ इशारा करते हैं, जिन पर आप विचार करके इन्हें पूरा कर सकते हैं।
1. स्किन को पहचानें
क्या आप भी बिना अपनी त्वचा की प्रकृति जानें कोई भी क्रीम, मास्क या फेशियल करवा लेती हैं? तो आपनी त्वचा के साथ धोखा कर रही हैं। आपकी ये आदत आज नहीं तो कल त्वचा का नूर समाप्त कर देगी। स्किन की पहचान करना भी जरूरी होता है। इसमें सैलून आपके लिए मददगार होंगे। इतना जान लें हरेक की त्वचा की प्रकृति अलग होती है। साथ ही ये बदलते मौसम, प्रदूषण, तनाव, फूड हैबिट्स, ट्रेवलिंग, मौसम की मार आदि से भी प्रकृति भी बनती-बिगड़ती रहती है। इन बातों को इग्नोर नहीं किया जा सकता है।
2. स्किन का रीजम
कोई नया स्किन प्रॉडक्ट बाजार में आते ही आप उसे अपनाते हैं और पुराना छोड़ देती हैं। वो प्रोडक्ट आपकी स्किन पर मुफीद है या नहीं, इसकी परवाह किए बिना आप उसका लगातार इस्तेमाल करती हैं। आपकी ये आदत स्किन के लिए गलत है। स्किन से प्यार करती हैं, तो स्किन रिजीम को ब्यूटी एक्सपर्ट से सलाह लेकर कम से कम तीन महीने तक अपनाएं। तभी आप उसका असर जान पाएंगी। स्किन रीजीम में सिर्फ स्किन को साफ, होम केयर और हाइड्रेट रखने के अलावा आप हर महीने बेसिक ग्रूमिंग, जैसे आईब्रो, फेशियल, ब्लीच, वैक्सिंग, ट्रिमिंग आदि के प्रति लापरवाह नहीं रहें।
3. बाहर साथ हो एसपीएफ
सनस्क्रीन सिर्फ गर्मियों के लिए नहीं होता। इसे पूरे साल लगाना चाहिए, क्योंकि वातावरण में मौजूद अल्ट्रावायलेट किरणें त्वचा को बेनूर करती हैं। बेनूर त्वचा यानी असमय झुर्रियां, झाइयां, रूखी त्वचा, असमान रंगत आदि। ऐसे में स्किन पर जब भी घर से बाहर जाएं, तो लगाएं सनस्क्रीन, जो हो एएपीएफ 15 युक्त यानी यूवीए और यूवीबी किरणों से बचाव करे। बता दें कि नियमित रूप से सनस्क्रीन का उपयोग त्वचा कैंसर, स्किन टैनिंग और प्री-मैच्योर एजिंग से रोकता है।
4. त्वचा को पानी पिलाएं
जैसे आपने फूड के लिए टाइम बांधे हुए हैं, वैसे पानी की दिनचर्या भी बनाएं। त्चचा को सुंदर बनाने के लिए भोजन के अलावा पानी की कमी नहीं होने दें। खूबसूरत त्वचा पाने के लिए रोजाना 8-10 गिलास पानी पिएं। इससे आपके चेहरे पर प्राकृतिक चमक आ जाती है। साथ ही पानी पीने से आपकी त्वचा में नमी बनी रहती है और यह आपको कई तरह के त्वचा रोगों से दूर रखता है। तो आज से रोज त्चचा को पानी पिलाएंगे।
5. ऐड़ियों पर नजर
आपको शायद पता हो, औसतन हम एक दिन में 10,000 से अधिक कदम उठाते है। इसका खामियाजा हमारे पैरों को भुगतना पड़ता है, जिसके परिणामस्वरूप मृत त्वचा का निर्माण होता है। बाजार में ऐसी क्रीम उपलब्ध हैं, जो प्रभावी रूप से और आसानी से रूखी त्वचा और फटी एड़ियों को केवल 20 मिनट में हटा देती हैं। बजट अनुकूल है तो महीने में एक बार मैनिक्योर भी करवाएं। यकीनन ये स्किन संकल्प 2022 में आपकी त्चचा को चमकदार, कसावट युक्त और बेदाग बनाएगा।
6. स्किन रूल्स अपनाएं
स्किन की ईलास्टिस्टि बनाए रखने के लिए उसे मॉष्चराइज रखना बहुत जरूरी है। आंखों के आस-पास की त्वचा बहुत पतली होती है। ऐसे में वहां जल्द झुर्रियां व सूखी हो जाती है। इससे बचने के लिए रोज रात को आई क्रीम हल्के हाथों से लगाएं। आप कितनी भी थकी हों, लेकिन सोने से पहले मेकअप उतारकर सोएं। मेकअप ब्रश व कंघियां साफ रखें। मी टाइम में स्किन के लिए समय जरूर निकालें, जिसमें आप करवाएं हेयर मसाज, हेयर कलर, फेषियल आदि। यानी स्किन पैंपर से स्किन और निखरती है।



Click it and Unblock the Notifications
