Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Kojagara Puja 2026: कोजागरी पूजा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी की पूजा विधि -
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
Skin Itching Home Remedies: ड्राई और खुजली वाली स्किन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

मौसम में बदलाव आने के साथ ही हम सभी को स्किन से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं में स्किन में खुजली होनी एक आम समस्या है। लेकिन ये समस्या जितनी आम दिखती है, उतनी है नहीं। क्योंकि गर्मी के मौसम में कई कारणों से स्किन पर खुजली होने लगती है जैसे पसीना, ड्राईनेस, डिहाइड्रेशन समेत कुछ स्किन इंफेक्शन।
आज के समय में लोग त्वचा में होने वाली खुजली की समस्याओं से निपटने के लिए मार्केट में मिलने वाली क्रीम का उपयोग करते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल आपकी स्किन पर साइड इफेक्ट्स भी छोड़ सकते हैं। अगर आप घरेलू नुस्खों को अपनाकर स्किन खुजली से छुटकारा पाना चाहते हैं तो दादी-नानी के इन उपायों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है वो उपाय-
त्वचा की खुजली से निपटने के घरेलू उपाय
1. ओट्स और दूध से नहाना
आप ओट्स और दूध को मिलाकर एक स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इसके लिए बाउल लेकर उसमें एक कप कच्चे दूध और 6 चम्मच पीसा हुआ ओट्स मिला दीजिए। अब नहाने से पहले इस स्क्रब से अपनी पूरी बॉडी खास कर उस एरिया पर लगाएं जहां आपको ज्यादा खुजली की समस्या हो रही है। एक हफ्ते इस स्क्रब के यूज से आपको इसके फायदे नजर आने लगेंगे। ओट्स स्किन को मॉइश्चराज करने में मदद करता है। वहीं दूध आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाएं रखने का काम करता है।
2. नीम से नहाना
नीम एक औषधि के रूप में जाना जाता है। खास कर स्किन से जुड़ी परेशानी के लिए इसका इस्तेमाल कई तरह के प्रोडक्ट्स में किया जाता है। आप अपनी खुजली की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नीम के ताजे पत्ते तोड़कर उन्हें अच्छे से धो लें। फिर इन पत्तों का एक गाढ़ा पेस्ट बनाकर उसे नहाने के पानी में मिला लेकर नहा लें। आप चाहे तो नहाने से पहले पानी में नीम की पत्तियां डालकर उसे अच्छे से उबाल भी सकते हैं और फिर उस पानी को नहाने के लिए इस्तेमाल करें। ताकि आपको जल्द से जल्द त्वचा पर खुजली की समस्या से छुटकारा मिल सकें। नीम में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं जो स्किन इंफेक्शन से लड़कर स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
3. बर्फ से सिकाई करना
अगर आपको खुजली की समस्या बॉडी के किसी एक हिस्से में हो रही है और आपको उससे तुरंत छुटकारा पाना है तो आप बर्फ की मदद भी ले सकते हैं। बस आपको एक कॉटन के कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़ों को बांधकर खुजली वाले हिस्स पर सिकाई करें। थोड़ी देर सिकाई करने के बाद आपको खुजली की समस्या से राहत मिल जाएगी।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
