Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
पिंपल, एक्ने जैसी समस्या से लड़ने के लिए रामबाण इलाज है चंदन, अलग-अलग स्किन टाइप पर ऐसे करें यूज

चंदन का यूज जाने आनजाने अक्सर हम सबने ही किया है। अक्सर फेस वॉश से लेकर बॉडी वॉश कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स में चंदन का उपयोग किया जाता है। आयुर्वेद में चंदन को इसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। प्राचीन समय से आयुर्वेदी में चंदन का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज और सौंदर्य के लिए किया जा रहा है। स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी चंदन काफी फायदेमंद है। चंदन एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल, एंटी एजिंग, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल के गुण मौजूद होते हैं जो आपके स्किन को कई स्किन बेनिफिट्स दे सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं अलग-अलग स्किन प्रॉब्लम और टाइप के लिए चंदन आप अपने स्किन पर कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

1. ड्राई स्किन के लिए चंदन का उपयोग
सॉफ्ट स्किन पाने के लिए आप हर मौसम में चंदन का उपयोग अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। चंदन में मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं जो आपकी स्किन से ड्राईनेस को दूर कर आपको सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन देने में मदद करता है।
फेस पैक तैयार करने की विधि
1. ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले आप एक छोटे बाउल में चंदन पाउडर और दही को एक साथ मिला लें।
2. अगर आपको दही से एलर्जी है तो आप दूध का भी उपयोग कर सकते हैं।
3. अब इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर लगाकर 3 स 4 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।
4. स्किन की मसाज करने के बाद आप इस पेस्ट को सूखने तक चेहरे पर लगा छोड़ दें।
5. बस अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें और स्किन पर मॉइस्चराइजर लगा लें।

2. ऑयली स्किन के लिए चंदन का उपयोग
ऑयली स्किन वाले लोग हमेशा अपनी स्किन की समस्याओं से परेशान रहते हैं। खासकर बदलते हुए मौसम में ऑयली स्किन और भी ज्यादा परेशान करने लगती है। जिस कारण आपको अपने स्किन की ज्यादा केयर करने की जरूरत होती है। अगर आप भी ऑयली स्किन के कारण हो रही परेशानी का सामना कर रहे हैं तो आपके लिए चंदन का उपयोग काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। चंदन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं जो स्किन से ऑयल निकालने में मदद करता है।
कैसे करें उपयोग
1. एक कटोरी में दो चम्मच चंदन पाउडर डालें।
2. अब इसमें 2 बड़े चम्मच गुलाब जल को डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
3. आपका फेस पैक तैयार है, लेकिन इसके यूज से पहले अपने चेहरे को पानी से साफ कर लें।
4. इसके बाद अपने चेहरे पर इस लेप को 10 से 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें।
5. जब आपका फेस पैक सूख जाएं तो हल्के गुनगुने पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें।

3. एक्ने स्किन के लिए चंदन का उपयोग
चंदन आपके स्किन से एक्ने, पिंपल्स जैसी समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। एक्ने के कारण चेहरे पर कई बार सूजन की समस्या हो सकती है। जिससे राहत दिलाने में चंदन राम बाण इलाज है।
फेस पैक तैयार करने की विधि
1. एक्ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले आप एक छोटे से बर्तन में एक चम्मच चंदन पाउडर डालें।
2. अब इसमें दो बूंद टी ट्री ऑयल के साथ गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
3. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 3 से 4 मिनट तक सर्कुलेशन मोशन में स्किन पर मसाज करें।
4. अब इस पेस्ट को थोड़ी देर के लिए अपने चेहरे पर लगा हुआ छोड़ दें।
5. जब आपके चेहरे पर पेस्ट सूख जाएं तो अपने चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications