Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
स्नेल या घोंघा फेशियल लड़कियों के लिए है फायदेमंद, ग्लोइंग स्किन के अलावा ये हैं फायदें
हर महिला की चाहत होती है कि उनकी त्वचा ग्लोइंग हो, चमकदार स्किन के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। क्रीम लगाना, ब्यूटी ट्रीटमेंट और घेरलू तरीके का इस्तेमाल करती है। ब्यूटी ट्रीटमेंट और मेकअप प्रोडक्ट के इस्तेमाल से भले ही चेहरे पर ग्लो आता है लेकिन ये ग्लो ज्यादा दिन तक नहीं रहता है। वहीं जो महिलाएं मेकअप का ज्यादा यूज करती है। उनके चेहरे की नेचुरल ग्लो कम हो जाता है। ऐसे में महिलाएं अपने नेचुरल ग्लो को लेकर काफी परेशान रहती हैं।

वहीं इन दिनों स्नेल फेशियल की काफी चर्चा हो रही हैं। स्नेल यानी घोंघा फेशियल महिलाओं को काफी पसंद आ रहा हैं। घोंघे फेशियल से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता हैं। कीचड़ में पाया जाने वाले घोंघे फेशियल से अधिक समय तक जवां दिख सकती हैं। बता दें कि घोंघा फेशियल का चलन जपान और कोरिया में बहुत है। चलिए जानते है क्या है घोंघा फेशियल

क्या हैं घोंघा फेशियल
कीचड़ में पाया जाने वाले स्नेल यानी घोंघा को स्किन पर रख कर फेशियल किया जाता है। घोंघे से स्किन पर मॉइस्चराइज होता है साथ ही चेहरे का कालापन दूर होता है। जपान और कोरिया में इस फेशियल को बहुत कराया जाता है।

कैसे किया जाता है घोंघा फेशियल
घोंघे का प्रयोग अक्सर ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए किया जाता है क्योंकि घोंघे में एंटीऑक्सिडेंट्स और हैलुरोनिक एसिड पाया जाता है। स्नेल फेशियल में जिंदा स्नेल को चेहरे पर घूमने के लिए छोड़ दिया जाता है। घोंघे के सलाइवा से चेहरे का फेशियल होता है।

स्नेल फेशियल में कितना समय लगता है
स्नेल फेशियल जपान और कोरिया में काफी पॉपुलर हैं। स्नेल फेशियल के दौरान जिंदा घोंघे को चेहरे पर 60 मिनट तक के लिए छोड़ दिया जाता है। 60 मिनट के इस फेशियल को सेलिब्रिटी एस्कार्गेट कोर्स के नाम से जाना जाता है।

स्नेल फेशियल खर्च
घोंघा फेशियल कराने में 14 हजार का खर्च आता है। जापान और कोरिया में इस फेशियल की सेवाएं उपलब्ध है। स्नेल फेशियल में घोंघे की लार से चेहरे की मसाज होती है।

क्या घर पर किया जा सकता है घोंघा फेशियल
अगर आप सोच रहे है कि स्नेल से घर पर फेशियल हो सकता है तो आप गलत सोच रहे हैं। घर पर स्नेल फेशियल नहीं किया जा सकता है। घोंघे को फेशियल के लिए खास तौर पर तैयार किया जाता है। घोंघे को पोषक तत्व जैसे गाजर, खीरा के साथ रखा जाता है। घोंघे को अच्छी तरह से साफ करके चेहरे पर छोड़ा जाता है।

घोंघा फेशियल से मिलती है ग्लोइंग स्किन
स्नेल फेशियल चेहरे को मॉस्चराइज करने के साथ साथ चेहरे की सूजन को कम करता है। मृत त्वचा को निकालकर त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। घोंघा फेशियल अभी जपान और कोरिया में काफी पॉपुलर है।

घोंघा फेशियल से झुर्रियों में कमी
घोंघा फेशियल ना केवल चेहरे को ग्लोइंग बनाता है बल्कि झुर्रियों को भी कम करता है। घोंघा में ग्लाइकोलिक एसिड पाया जाता है। ग्लाइकोलिक एसिड झुर्रियों को कम करने में काफी मददगार साबित होता है।

ड्राई स्किन के लिए घोंघा फेशियल के फायदे
घोंघे फेशियल हर तरह की स्किन पर किया जाता है। लेकिन ड्राई स्किन पर घोंघे फेशियल का ग्लो बहुत ही कम समय में देखने को मिलता है। घोंघे में हाइड्रेटिंग गुण पाए जाते है जो स्किन को ग्लोइंग करने में काफी मददगार साबित होता हैं। वहीं घोंघे फेशियल से किसी भी प्रकार की एलर्जी का डर नहीं होता है।



Click it and Unblock the Notifications
