Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
सोहा अली खान ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाती हैं शहद और हल्दी
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान भले ही फिल्मों से दूर है लेकिन उनकी ग्लोइंग स्किन और खूबसूरती अक्सर चर्चा में बनी रहती है। सोहा बी टाउन में अपने सिंपल और क्लासी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोहा अली खान 43 साल की उम्र में भी बेहद खूबसूरत और जवां लगती हैं। सोहा अपनी त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके ब्यूटी सीक्रेट।

मॉइश्चराइजर
सोहा अपनी त्वचा की देखभाल के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। सोहा ने बताया है उनकी मां उन्हें स्किन मॉइश्चराइज करने पर जोर देती है। मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करने से स्किन की नेचुरल नमी बनी रहती हैं। एक्ट्रेस दिन में दो बार चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाती हैं।

होममेड मास्क
ग्लोइंग स्किन के लिए सोहा चेहरे पर शहद और हल्दी का इस्तेमाल करती है। हल्दी और शहद स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है। शहद और हल्दी का फेस पैक लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है। शहद लगाने से स्किन ग्लोइंग रहती है। शहद का फेस मास्क बनाने के लिए दो चम्मच शहद में थोड़ी से हल्दी मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। चेहरा साफ करने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं।

गुलाब जल
सोहा अली खान अपनी स्किन की देखभाल के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करती हैं। गुलाब जल लगाने से स्किन फ्रेश लगती है। फ्रेश स्किन के लिए गुलाब जल बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सोहा फेस वॉश करने के बाद चेहरे पर गुलाब जल लगाती है। गुलाब जल लगाने से चेहरे पर फ्रेशनेस आती है।

पानी
सोहा अली खान बेदाग और पिपंल फ्री स्किन के लिए काफी पानी पीती है। एक्ट्रेस का कहना है कि पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है। पानी पीने से स्किन लंबे समय तक जवां रहती है। सोहा अली खान लगभग 8 से 9 गिलास पानी पीती है। पानी के अलावा सोहा अली खान नारियल पानी पीती हैं।

हेल्दी डाइट
हेल्दी स्किन के लिए सोहा अली खान हेल्दी डाइट लेती है। सोहा ने बताया है उनकी मां हमेशा उन्हें हेल्दी डाइट लेने के लिए बोलती है। सोहा ने बताया है कि मां शर्मिला ने उन्हें बचपन से हरी सब्जियां, फल और ड्राई फ्रूट्स देती थीं।



Click it and Unblock the Notifications
