Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
स्किनकेयर में होने वाली सामान्य गलतियां, जिसकी वजह से आपकी त्वचा पड़ जाती है फिकी
हर किसी की चाहत होती है कि उनकी स्किन बेदाग और चमकदार बनी रहे, इसके लिए लड़कियां स्किन केयर करती रहती हैं। मखमली त्वचा पाने महिलाएं अक्सर पार्लर से ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। साथ ही घर में लड़कियां अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए मॉइश्चराइजर का प्रयोग करती हैं।

लेकिन कई बार कुछ स्किन केयर करने के चक्कर में स्किन को नुकसान हो जाता है। चलिए जानते है कि किन आदत की वजह से चेहरे का ग्लो कम हो जाता है।

स्किन को खींचना
हमारी आंखों के आसपास की स्किन बहुत ही कोमल होती है ऐसे में हमें अपनी स्किन का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। महिलाएं अक्सर मेकअप करते समय अपनी स्किन को खींचती है जिसकी वजह से चेहरे पर झुर्रिंया आने लगती हैं। आंखों पर लाइनर लगाते समय आंखों की स्किन खींचते है जिसकी वजह से स्किन पर झुर्रिंया आ सकती हैं। ऐसे में मेकअप करते समय स्किन को खींचना नहीं चाहिए।

तेज धूप से बचें
लड़कियां अक्सर अपने फैशन और स्टाइलिश लुक की वजह से अपनी स्किन का ध्यान नहीं रख पाती हैं। इसलिए धूप में जाने से पहले अपने आपको अच्छे से कवर करना चाहिए, जिससे धूप से स्किन को नुकसान ना हो पाए। धूप में जाने से पहले स्किन पर सनस्क्रीन क्रीम जरुर लगाएं। सनस्क्रीन क्रीम लगाने से स्किन को ज्यादा नुकसान नहीं होता है।

सोने से पहले ये करें
लड़कियों को मेकअप करना काफी पसंद होता है लेकिन बिजी लाइफस्टाइल की वजह से मेकअप रिमूव नहीं कर पाती हैं। मेकअप रिमूव ना कर पाने की वजह से कई बार स्किन को काफी नुकसान होता हैं। लड़किया रात को मेकअप हटाए बिना सो जाती हैं। जिसकी वजह से चेहरे पर दाने और झुर्रिंया हो जाती हैं। इसलिए रात को सोने से पहले मेकअप हटाकर सोना चाहिए।

बैलेंस करें
लड़कियां अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए स्क्रब और मॉइश्चराइजर करती हैं। लेकिन कई बार ज्यादा स्किन केयर करने से भी स्किन को नुकसान हो जाता हैं। इसिलए हफ्ते में केवल 2 बार ही स्क्रब करना चाहिए। स्किन केयर के लिए बैलेंस बनाना बहुत जरुरी है।

अच्छे प्रोडक्ट
स्किन केयर के लिए अच्छे प्रोडक्ट का होना बहुत जरुरी हैं। ज्यादा केमिकल युक्त प्रोडक्ट के इस्तेमाल से स्किन को काफी नुकसान होता हैं। अच्छे प्रोडक्ट की जगह घरेलू चीजों से भी स्किन केयर की जा सकती हैं।

हेल्दी डाइट
स्किन केयर के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरुरी होता हैं। अगर आप खाने में मीठा अधिक खाते है तो वह आपके लिए काफी नुकसान दायक होता हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए खाने में विटामिन सी का प्रयोग करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
