Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
सोनाक्षी सिन्हा बेदाग स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं मुल्तानी मिट्टी फेस पैक, जानें ब्यूटी सीक्रेट
बॉलीवुड दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अपनी दमकती त्वचा और पिंपल फ्री स्किन के लिए जानी जाती है। सोनाक्षी सिन्हा अपनी खूबसूरत और क्यूटनेस से लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपनी त्वचा की देखभाल के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस फेशियल के लिए नेचुरल और हर्बल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते हैं उनकी खूबसूरत त्वचा का राज, जिसे आप भी फॉलो कर सकती हैं।

सुबह उठते ही गर्म पानी का सेवन
सोनाक्षी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए सुबह उठते ही एक गिलास गर्म पानी का सेवन करती हैं। इसके बाद अपना चेहरा धोती हैं। एक्ट्रेस फेस वॉश करने के लिए माइल्ड फेस वॉश कर इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस सॉफ्ट मल्क बेस्ट फेस वॉश या फिर एलोवेरा फेस वॉश का इस्तेमाल करती हैं। फेस वॉश करने के बाद एक्ट्रेस मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस दिनभर में 8 से 10 गिलास पानी पीती हैं। पानी पीने से चेहरे पर चमक आती है।

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल
सोनाक्षी सिन्हा डेडस्किन को निकालने के लिए स्क्रब और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। सोनक्षी अपने त्वचा पर हर्बल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, इसलिए वह हफ्ते में 2 बार चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाती है। मुल्तानी मिट्टी स्किन के ऑयल को कंट्रोल करने में मददगार है। आप भी ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते है।

नारियल तेल से बालों की चंपी
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने बालों की देखभाल के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस हेयर वॉश से पहले बालों में नारियल तेल लगाती हैं। हेयर वॉश करने के लिए वह ल्यूक वॉर्म वाटर का इस्तेमाल करती हैं। आप भी घने और मुलायम बालों के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मेकअप रिमूव
सोनाक्षी सिन्हा चेहरे का मेकअप क्लींजर से रिमूव करती हैं। एक्ट्रेस क्लींजर से चेहरा साफ करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस रात को सोने से पहले क्लींजर से अपना चेहरा साफ करती हैं साथ ही मेकअप रिमूव करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
