Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सोनम कपूर की ग्लोइंग स्किन के पीछे है घरेलू नुस्खे, जानें ब्यूटी सीक्रेट्स
सोनम कपूर बी टाउन में अपने स्टाइल और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। सोनम कपूर बी टाउन में फैशन के नए नए एक्सपेरिमेंट करने के लिए जानी जाती है। सोनम को फिल्म इंडस्ट्री में फैशन आइकन के रुप में जाना जाता है। इसके अलावा वह अपनी फिट बॉडी और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। सोनम कपूर अपने मेकअप से लेकर अपने हेयर स्टाइल को परफेक्ट तरीके से कैरी करती हैं।

बॉलीवुड दीवा सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लोइंग स्किन वाली फोटो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर बेदाग स्किन वाली फोटो इंटरनेट पर शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस उनके खूबसूरत लुक को काफी पसंद करते हैं। सोनम कपूर कई बार सोशल इंस्टाग्राम पर अपनी नो मेकअप फोटो शेयर कर चुकी हैं। उनके फैंस उनके नो मेकअप लुक को काफी पसंद करते हैं। चलिए जानते हैं कि सोनम कपूर की फ्लॉलेस स्किन राज

नारियल पानी
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए नारियल पानी पीती हैं। नारियल पानी में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जिससे शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते है। जिससे स्किन हेल्दी बनी रहती हैं। सोनम कपूर दिन में 2 से 3 नारियल पानी पीती हैं। इसके अलावा सोनम कपूर नारियल तेल का भी प्रयोग करती हैं।

मॉइश्चराइजर
बी टाउन की दीवा सोनम कपूर अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए मॉइश्चराइजर लगाती हैं। सोनम कपूर घर से बाहर से निकलने से पहले सनब्लॉक के साथ मॉइश्चराइजर का प्रयोग करती हैं। मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा पर नमी बनी रहती हैं।

नो मेकअप
सोनम कपूर रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करती हैं। एक्ट्रेसस सेटफिल से मुंह धोती हैं। सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह सोने से पहले सबसे पहले अपना मेकअप हटाती हैं। सोनम का कहना है कि ग्लोइंग स्किन के लिए सबसे जरुरी है ताजी हवा। इसलिए वह घर पर बिना मेकअप के रहती हैं।

घरेलू तरीके
सोनम कपूर अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए किसी भी तरह के केमिकल का प्रयोग नहीं करती हैं। एक्ट्रेस अपने चेहरे पर पर ग्लो के लिए घरेलू चीजों से ग्लो लाती हैं। वह फेस पर बेसन और दही का पैक लगाती हैं। घरेलू चीजों के इस्तेमाल से स्किन को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता हैं। चलिए जानते है सोनम कपूर का बेसन और दही पैक कैसे बनता हैं। एक कटोरी बेस में 1 चम्मच दही को अच्छे से मिलाए। इस मिश्रण को 30 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें।

बाल
सोनम कपूर के फैंस उनके सिल्की बाल बहुत पसंद हैं। सोनम कपूर अपने बालों को देखभाल करने के लिए हफ्ते में 1 बार तेल लगाती हैं। बादाम का तेल, नारियल का तेल और शिकाकाई को मिलाकर सोनम बालों में लगाती हैं।

योग
सोनम कपूर अपनी स्किन के साथ साथ अपनी फिट बॉडी के लिए भी जानी जाती हैं। सोनम कपूर अपनी बॉडी को बनाए रखने के लिए जिम और योग करती हैं। अक्सर इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर अपनी योग करते हुए की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सोनम कपूर अपने फैंस को भी योग करने की सलाह देती हैं। सोनम कपूर का कहना है कि योग ना केवल फिटनेस के लिए अच्छा है बल्कि इससे स्किन भी ग्लोइंग रहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
