Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
साउथ एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी जवां और ग्लोइंग स्किन के लिए लेती हैं स्टीम, जानें स्टीमिंग के फायदे
साउथ एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। सामंथा अक्किनेनी अपनी ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट का नहीं बल्कि घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस अपनी बेदाग और जवां स्किन के लिए स्टीमिंग करती हैं। चेहरे पर स्टीम लेने से त्वचा चमकदार और ग्लोइंग हो जाती हैं। आप भी जवां और चमकदार स्किन के लिए स्टीम ले सकती हैं। चलिए जानते हैं स्टीम लेने का सही तरीका और स्टीमिंग के फायदे।

स्टीमिंग
एक्ट्रेस अपनी चमकदार और ग्लोइंग स्किन के लिए स्टीम लेती हैं। स्टीमिंग से स्किन के पोर्स खुल जाते है ऐसे में जमा गंदगी और चेहरे का एक्सट्रा ऑयल साफ हो जाता है। एक्ट्रेस का कहना है कि इससे त्वचा की गहराई से सफाई होती है साथ ही स्किन खुलकर सांस लेती है स्टीमिंग उनकी स्किन को हेल्दी, सुदर और जवां बनाएं रखने में मदद करती हैं।

स्टीम के बाद टोनर का इस्तेमाल
स्टीम लेने से पोर्स ओपन हो जाते है कई बार इससे स्किन ढीली पड़ सकती हैं। स्टीम के बाद पोर्स को कम करने के लिए एक्ट्रेस टोनर का इस्तेमाल करती हैं। टोनर का इस्तेमाल करने से चेहरे की जमा गंदगी साफ हो जाती है।

स्टीम लेने का तरीका
स्टीम लेने के लिए एक बाउल में गर्म पानी डालें। चेहरे को पानी वाले बाउल के ऊपर रखें , इसके बाद कपड़े या तौलिए से चेहरा को ढक लें। गहरी सांस लेते हुए 10 मिनट तक भाप लें। अगर चेहरे पर ज्यादा भाप लगे तो इसे साफ करें। भाप लेने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइज लगाएं। आप नारियल तेल, बादाम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप गर्म पानी में गुलाब जल की बूंदें भी मिला सकते हैं।

स्टीम के फायदे
स्टीम लेने से पोर्स खुलते है जिससे स्किन की गहराई से सफाई होती है। स्टीम लेने से डेड स्किन हट जाती है जिससे त्वचा साफ और ग्लोइंग लगती है। स्टीम लने से स्किन को पोषण मिलता है साथ ही चेहरा जवां नजर आता है।

ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद होता है स्टीमिंग
स्टीमिंग ड्राई स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ड्राई स्किन बहुत ही जल्दी बेजान और रुखी हो जाती है। स्टीम लेने से चेहरे का निखार वापिस आने लगता है। ड्राई स्किन वाले स्टीम लेने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे डेड स्किन सेल्स साफ हो जाती है वहीं त्वचा पर चमक देखने को मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
