Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
क्रैश लैंडिंग ऑन यू फेम कोरियन एक्ट्रेस सन ये-जिन ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, जानें सीक्रेट्स
इंडिया में इन दिनों कोरियन ड्रामा काफी पॉपुलर है। कोरियन ड्रामा के साथ साथ कोरियन एक्ट्रेस भी फैंस का दिल जीत रही हैं। कोरियन एक्ट्रेस अपनी ग्लोइंग और चमकदार स्किन को लेकर काफी पॉपुलर हैं। पॉपुलर कोरियन ड्रामा क्रैश लैंडिंग ऑन यू की फेम एक्ट्रेस सन ये-जिन अपनी यंग और ग्लोइंग स्किन को लेकर काफी जानी जाती हैं।

उनकी त्वचा को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। 40 साल की सन ये-जिन अपनी त्वचा की देखभाल के लिए स्किन केयर रूटीन को फॉलो करती हैं। चलिए जानते हैं सन ये-जिन के ब्यूटी सीक्रेट्स।

क्लींजिंग
सन ये-जिन की स्किन ऑयली है ऐसे में त्वचा की देखभाल के लिए एक्ट्रेस अपने चेहरे को पानी से साफ करती हैं। स्किन केयर रुटीन में एक्ट्रेस जिन सबसे पहले क्लींजर से अपना चेहरा साफ करती हैं क्लींजर का इस्तेमाल करने से एक्सट्रा ऑयल हट जाता है।

शीट मास्क
त्वचा को जल्दी हाइड्रेट करने के लिए जिन शीट मास्क का इस्तेमाल करती हैं। जिन का मानना है कि शीट मास्क त्वचा की देखभाल के लिए सबसे अच्छा है। शीट मास्क को आप अपने साथ कहीं भी कैरी कर सकते हैं। जिन किसी भी इवेंट से पहले त्वचा की देखभाल के लिए मास्क शीट का इस्तेमाल करती हैं।

DIY आईज मास्क
कोरियन एक्ट्रेस जिन अपनी त्वचा की देखभाल के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। जिन अपनी त्वचा और आंखों की देखभाल के लिए खीरे का इस्तेमाल करती हैं। आंखों की पफीनेस को कम करने के लिए जिन खीरे का इस्तेमाल करती हैं। जिन को ये घरेलू तरीका उनकी मां ने बताया है।

पानी
खान पान का असर अपनी त्वचा पर नजर आता है। जिन भी अपनी ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए हेल्दी डाइट और पानी का सेवन करती हैं। जिन ग्लोइंग स्किन के लिए पानी और फल खाना पसंद करती हैं। जिन शूटिंग के दौरान बिजी शेड्यूल में भी काफी सारा पानी पीना पसंद करती हैं।

सनस्क्रीन
जिन घर से बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं। जिन चेहरे पर सनस्क्रीन बीबी क्रीम के साथ मिक्स करके लगाती हैं। बीबी क्रीम के अलावा जिन फाउंडेशन बेस के साथ भी सनस्क्रीन को मिक्स करके चेहरे पर लगाती है। उनका कहना है कि इस तरह सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना बहुत ही अच्छा है।
1 जनवरी, 2021 को सन ये जिन की एजेंसी ने बताया है कि वह क्रैश लैंडिंग ऑन यू को स्टार ह्यून बिन के साथ रिलेशनशिप में हैं।



Click it and Unblock the Notifications
