Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
जवां और ग्लोइंग स्किन के लिए हर्बल चाय से करें दिन की शुरुआत
भारत में ज्यादातर लोग एक कप चाय के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं। आम इंसान से लेकर खास इंसान चाय का सेवन करता है। बॉलीवुड स्टार्स खूबसूरत बढ़ाने के लिए चाय का सेवन करते हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की चाय आम लोगों की चाय तो अलग होती है। स्टार्स की चाय में टेस्ट नहीं बल्कि बॉडी डिटॉक्सिंग और एनर्जी बूस्टिंग होता है।

आज हम आपको ऐसी चाय के बारे में बताएंगे जिसका इस्तेमाल कर आप ना केवल अपने दिन की शुरुआत करेंगे, बल्कि आपकी स्किन भी चमकदार हो जाएंगी। एक बात का ध्यान रखें हर्बल चाय में दूध का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। वहीं इन चाय का स्वाद भी बहुत अलग होता है जो कि मन को रिफ्रेश करने में मदद करता है।

ग्लो बढ़ाने के लिए इस चाय का करें सेवन
ग्रीन टी का सेवन करने से शरीर में फैट जमा नहीं होता है। ग्रीन टी का सेवन करने से चेहरे पर ग्लो आता है। ग्रीन टी का सेवन करने से शरीर का पाचन सही रहता है। ग्रीन टी ना केवल आपको फिट रखने में मदद करता है बल्कि चेहरे पर ग्लो भी आता है। चेहरे के निखार को बढ़ाने के लिए दिन की शुरुआत चाय के साथ करें।

बॉडी डिटॉक्स के लिए पिएं ब्लैक टी
दूध वाली चाय का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए दिन की शुरुआत ब्लैक टी से करनी चाहिए। ब्लैक टी का सेवन करने से पाचन बेहतर रहता है, साथ ही शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है। टॉक्सिन्स के बाहर निकले से त्वचा ग्लोइंग दिखती हैं।
ब्लैक टी बनाने का तरीका
एक कप पानी, आधा चम्मच चाय की पत्ती, नींबू का रस लें। पानी को गर्म करें इसमें चाय की पत्ती डाल दें। इस चाय में आप चीनी का इस्तेमाल ना करें, जब पानी उबाल आ जाए तो इसे छान कर इसमें नींबू का रस मिला लें।

पुदीना पत्ती की चाय
पुदीना हर्ब की चाय का सेवन करने से स्किन फ्रेश रहती हैं। तनाव कम करने के लिए और ग्लोइंग स्किन के लिए आप पुदीना पत्ती की चाय का इस्तेमाल कर सकते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए पुदीना पत्ती की चाय का इस्तेमाल करती हैं।
पुदीना की चाय बनाने का तरीका
8- 10 पुदीने की पत्तियां, आधा चम्मच काली मिर्च, आधा छोटा चम्मच काला नमक, 2 कप पानी लें। पुदीने की चाय को बनाने के लिए धीमी आंच पर पानी को उबालें। पानी में पुदीने की पत्तियां, काली मिर्च और काला नमक डालें। इसे पांच मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे छानकर आप इस चाय का सेवन कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
