Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
ग्लोइंग चमकदार स्किन के लिए रात को लगाएं स्ट्रॉबेरी फेस पैक
ग्लोइंग और चमकदार स्किन हर महिला की चाहत होती हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। ब्यूटी ट्रीटमेंट लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है लेकिन इसके बाद भी ग्लोइंग स्किन पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता हैं।

आज हम स्ट्रॉबेरी के बारे में बात करेंगे कि कैसे स्ट्रॉबेरी सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी लाभदायक है। स्ट्रॉबेरी में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है जो स्किन को ग्लो करने में काफी मदद करता है। स्ट्रॉबेरी के इस्तेमाल से स्किन टैन से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

ग्लोइंग स्किन
स्ट्रॉबेरी में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है जो कि स्किन को चमकदार बनाने में मदद करते है। स्किन पर स्ट्रॉबेरी का पैक लगाने से स्किन ग्लोइंग रहती हैं। साथ ही स्ट्रॉबेरी के पैक से ढीली स्किन में भी कसाव आ जाता हैं। महिलाएं अक्सर चेहरे की लटकी स्किन से परेशान रहती हैं। अगर आप भी अपने लटकी स्किन से परेशान है तो वह भी स्ट्रॉबेरी पैक का इस्तेमाल करती हैं। स्ट्रॉबेरी के इस्तेमाल से चेहरे पर कसाव भी आएगा।

स्ट्रॉबेरी क्रीम पैक
स्ट्रॉबेरी मास्क बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी की प्यूरी बना लें। इस प्यूरी में ड्रई स्किन वाले क्रीम मिला लें, वहीं ऑयली स्किन वाले स्ट्रॉबेरी प्यूरी में दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद चेहरे को धो लें। चेहरे के दाग धब्बें दूर हो जाएंगे साथ ही स्किन पर निखार आ जाएगा। इस पेस्ट को हफ्ते में कम से कम से 3 बार लगाएं।

स्ट्रॉबेरी फेस पैक
स्ट्रॉबेरी फेस पैक बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी की प्यूरी बना लें। इसको फ्रीज में 15 मिनट के लिए रख दे। इसके बाद चेहरे पर इस पैक को लगा लें।10 मिनट बाद चेहरा धो लें। इस मास्क के इस्तेमाल से चेहरें पर निखार के साथ साथ चेहरे पर कसाव भी आएगा।

स्ट्रॉबेरी और नींबू पैक
ग्लोइंग स्किन के लिए नींब और स्ट्रॉबेरी का पैक सबसे बढ़िया है। यह पैक स्किन की टैन को दूर करता है साथ ही चेहरे का निखार बढ़ाता हैं। इस पैक को बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी प्यूरी में नीबू का रिस मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लागएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। हफ्ते में 3 दिन स्ट्रॉबेरी नींब पैक लगाने से चेहरा ग्लोइंग और चमकदार हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
