Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
मई-जून की गर्मी से चेहरे की देखभाल के लिए अपनाएं ये टिप्स, ग्लोइंग और चमकदार त्वचा रहेगी बरकरार
गर्मियों में त्वचा की देखभाल बहुत जरुरी है। खास कर मई और जून के महीने में त्वचा की खास देखभाल की जरुरत होती है, क्योंकि मई और जून के महीने में बहुत गर्मी होती है जिसका असर हमारी त्वचा पर पड़ता है, जैसे रैशेज, सनर्बन और टैनिंग।

ऐसे में त्वचा की देखभाल के लिए महिलाएं पार्लर जाकर फेशियल और क्लींजिंग करवाती है। केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से चेहरे की टैनिंग कम नहीं होती है। ऐसे में आप त्वचा की देखभाल के लिए आप घेरलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए जानते हैं गर्मी के मौसम में त्वचा की देखभाल कैसे करें।

स्किन रैशेज के लिए क्लींजर का करें इस्तेमाल
गर्मियों के मौसम में ज्यादा पसानी आता है जिससे स्किन रैशेज जैसी समस्या हो जाती है। ऐसे में दिन दो बार अपनी त्वचा की क्लींजर से सफाई करें। क्लींजर का इस्तेमाल करने से रैशेज कम हो जाते हैं। वहीं धूप में बाहर जाने से पहले चेहरे पर सन स्क्रीन का इस्तेमाल करें।

गर्मी में एक्ने के लिए लगाएं ये होममेड फेस पैक
गर्मियों के मौसम में एक्ने से छुटकारा पाने के लिए आप हल्दी और चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं। 2 चम्मच चंदन पाउडर में हल्दी और बादाम का तेल मिला कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

टमाटर का करें इस्तेमाल
गर्मियों में ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। टमाटर का इस्तेमाल कर चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो देखने को मिलेगा। वहीं टमाटर और नारियल पानी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं टमाटर और नारियल पानी इस्तेमाल करने का सही तरीका। एक कटोरी में 1 चम्मच टमाटर का रस और नारियल पानी ले। इसे अच्छे से मिला लें इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। चेहरे की मसाज करें फिर इसे छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से स्किन को साफ करें।

गर्मियों में मुहांसों को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय
चेहरे पर मुहांसे किसी भी महिला को पसंद नहीं होते है। गर्मियों में चेहरे पर दाने और मुहांसे अधिक हो जाते हैं। धूल मिट्टी और पसीने की वजह से चेहरे पर अधिक मुहांसे हो जाते हैं। त्वचा की देखभाल के लिए आप नींबू का रस और दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। कटोरी में 1 चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट बाद अपना ठंडे पानी से अपना चेहरा साफ कर लें।

सनबर्न दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय
गर्मियों के मौसम में सनबर्न होना आम बात है। सनबर्न से बचाव के लिए आप आलू का इस्तेमाल कर सकते है। आलू को काटकर या फिर आलू के रस को सनर्बन पर लगाएं। इससे त्वचा को आराम मिलेगा। झुलसी स्किन पर आप पुदीने की पत्तियों की रस निकालकर स्किन पर लगाएं इससे दर्द से भी राहत मिलेगी। साथ ही स्किन टैनिंग कम हो जाएंगी।

गर्मियों में ऑयली स्किन की देखभाल
ऑयली स्किन की देखभाल के लिए आप ऐलोवेरा जेल और हल्दी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 2 चम्मच एलोवेरा जेल में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में तीन बार इस पेस्ट का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
