Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
सुष्मिता सेन ने बताया अपने ग्लोइंग स्किन का राज, आप भी करें फॉलो

नेचर की हमारी लाइफ में बहुत उपयोगिता है, जिसे स्वीकार किए बिना कोई भी रह नहीं सकता है। हम जो खाना खाते हैं, कपड़े पहनते हैं, यहां तक की दवाई से लेकर ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में भी प्रकृति अपना अलग ही योगदान देती है। बिना प्रकृति के हम मनुष्य का कोई वर्चस्व ही नहीं है।
भारत की सबसे फेमस, पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन भी ऑरगेनिक चीजों पर बहुत विश्वास करती हैं। वो अपनी ब्यूटी का सारा क्रेडिट प्राकृतिक चीजों को देती हैं। सुष्मिता सेन अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए घरेलू और प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करती हैं। आज इस लेख में हम कुछ प्रभावी DIY फेस स्क्रब के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो ब्यूटी क्वीन सुष्मित सेन यूज करती हैं।

मलाई फेस स्क्रब
मलाई और फ्रेस क्रीम सुंदर दिखने के लिए ऐसी सामग्री है, जिसका इस्तेमाल सुष्मिता सेन लंबे समय से करती आ रही हैं। वह एक प्रभावी घरेलू फेस स्क्रब बनाने के लिए मलाई और बेसन का यूज करती हैं। मलाई जहां चेहरे को मॉइस्चराइज करने और कोमल बनाए रखने में मदद करता हैं, वहीं बेसन त्वचा को धीरे से एक्सफोलिएट करता है और उसकी डेड पॉर्स को हटाता है। इसे बनाना बहुत आसान है। एक चम्मच मलाई में एक चम्मच बेसम मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी स्कीन पर लगाकर 20 मिनटके लिए छोड़ दें। इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 बार करें। आपको जल्द ही अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।

फ्रेश फ्रूट फेशियल
फलों को सीधे स्कीन पर सीधे लगाने से इसके कई इफेक्टिव रिजल्टस आपको मिल सकते हैं। एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अक्सर अपने स्कीन पर फेशियल करने के लए फलों का यूज करती हैं। जिससे फलों के सीधे यूज करने से एंटीऑक्सिडेंट और खनिज जैसे कई फायदे आपके चेहरे को मिलते है।

सबसे अच्छा है DIY रूटीन
बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन इस बात का खुलासा किया है कि वो अपने स्किनकेयर रूटीन के लिए प्रोसेस्ड केमिकल के प्रोड्ट्स का यूज करने से बचती हैं। मलाई स्क्रब की तरह ही, वह अपनी स्कीन की देखभाल के लिए जैविक, प्राकृतिक और घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना पसंद करती है।

फलों के जूस का इस्तेमाल
त्वचा की चमक को लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए,सुष्मिता सेन अपनी स्कीन पर ताजे फलों के जूस का यूज करने की सलाह देती हैं। वो अपने स्कीन केयर के लिए भी फलों के जूस का इस्तेमाल करती हैं। पपीता और संतरे का जूस आपकी स्कीन को सही मात्रा में हाइड्रेटेड रखता है, साथ ही स्कीन को कोमल भी बनाए रखता है।

कम से कम मेकअप करें
बहुत ज्यादा मेकअप करने से आपकी स्कीन पर अधिक बोझ पड़ता है। जिसके हानिकारक प्रभाव हो सकते हैं। सुष्मिता सेन सिंपल और कम मेकअप करने की सलाह देती हैं। जो त्वचा पर काफी हल्का हो और आपको एक लुक दें।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
