Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
तब्बू की खूबसूरती और ग्लोइंग स्किन का राज है दही, जानें ब्यूटी टिप्स
तब्बू बी टाउन में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। तब्बू अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने बोल्ड और हॉट लुक के लिए जानी जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर तब्बू का बोल्ड लुक वायरल रहता हैं। तब्बू को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। तब्बू की उम्र 46 की है लेकिन उनकी स्किन 25 साल की तरह लगती हैं।

तब्बू के फैंस उनके ग्लोइंग स्किन को काफी पसंद करते हैं। तब्बू अपनी जवां स्किन और फिट बॉडी के लिए जमकर मेहनत करती हैं। चलिए जानते हैं तब्बू की चमकदार स्किन का राज

पानी
तब्बू अपनी स्किन का खास ख्याल रखने के लिए दिनभर पानी पीती हैं। तब्बू दिनभर में 8 ग्लास पानी पीती हैं। तब्बू अपने दिन की शुरुआत नीबू पानी से करती हैं। तब्बू गर्म पानी में नीबू का रस मिलाकर पानी पीती हैं। गर्म पानी में नीबू का रस या फिर शहद मिलाकर पीने से स्किन ग्लो करती है वहीं बॉडी भी फिट रहती हैं।

मॉइश्चराइजर
तब्बू बी टाउन की अन्य एक्ट्रेस की तरह अपनी स्किन की केयर करने के लिए मॉइश्चराइजर करती हैं। स्किन में नमी बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल किया जाता है। मॉइश्चराइजर करने से स्किन पर झुर्रियों, दाग धब्बे दूर हो जाते हैं। तब्बू मॉइश्चराइजर से 10 मिनट तक मसाज करती हैं। तब्बू जैसी ग्लोइंग स्किन के लिए आप भी मॉइश्चराइजर करें।

नारियल तेल
तब्बू अपने बालों का खास ख्याल रखने के लिए बालों में नारियल का तेल लगाती हैं। एक इंटरव्यू में एक इंटरव्यू में तब्बू ने खुद बताया था कि वह बचपन से हॉट ऑयल मसाज कर रही है। वह कितनी भी बिजी क्यों न हो लेकिन हफ्ते में 2 बार हेयर मसाज जरूर करती हैं। इसके लिए वह नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं।

पूरी नींद लेना
तब्बू का मानना है कि ग्लोइंग स्किन के लिए नींद का पूरा होना बहुत जरुरी हैं नींद पूरी होने के बाद त्वचा खिलीखिली रहत हैं। तब्बू ने एक इंटरव्यू में बताया टाइम पर खाना खाती हूं और 8 घंटे की नींद पूरी लेती हूं। अगर आपको भी ग्लोइंग स्किन चाहिए तो आप 8 घंटे की नींद जरुर लें।

योग
तब्बू अपने सेक्सी फिगर को बनाए रखने के लिए काफी योग करती हैं। तब्बू रोज योग करती हैं। उनका मानना है कि योग करने से चेहरा चमकदार बना रहता हैं। योग करने से तनाव भी कम होता है। तब्बू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर इंटरनेट पर अपनी योग करते हुए की फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अपने फैंस को भी फिट रहने की सलाह देती है।

हेल्दी डाइट
तब्बू फिट और खूबसूरत दिखने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करती हैं। हेल्दी डाइट में तब्बू फल और हरी सब्जियां खाती हैं। इसके अलावा तब्बू नारियल पानी भी पीती हैं। तब्बू ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह दी खाती है क्योंकि दही खाने से बालों को काफी फायदा होता हैं। दही खाने बालों की जड़े मजबूत होती है।



Click it and Unblock the Notifications