Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्विमिंग के दौरान इन बातों का रखें खास ख्याल, नहीं होगी टैनिंग और इंफेक्शन की प्रॉबलम
अक्सर जब आप कहीं घूमने जाते हैं तो वहां होटल या रिजॉर्ट में स्विमिंग पूल में वक्त गुजारना आपको काफी पसंद आता है। जहां ये एक तरफ ताजगी से भर देता है तो दूसरा वेट लॉस में भी हल्प करता है। लेकिन जितना पूल में आपको रहना अच्छा लगता है उकना ही घाटे का सौदा भी बन जाता है क्योंकि इससे स्किन इंफेक्शन और टैनिंग की प्रॉबलम हो जाती है क्योंकि स्विमिंग पूल के पानी में क्लोरीन मिलाया जाता है, जिससे आपकी स्किन को नुकसान पहुंचता है। लेकिन कुछ टिप्स फॉलो करके आप घंटों पानी में रह सकते हैं। तो आइए जानते हैं-

1.तैरने जाने से पहले शॉवर लें
स्वीमिंग पूल में जाने से पहले नहा जरूर लें। इससे आपकी स्किन में पहले से मौजूद पसीने, मेकअप व बाकी डस्ट हट जाएगी। लेकिन जब आप बिना शॉवर लिये पूल में जाते हैं तो ये सब क्लोरीन के साथ मिलकर आपकी स्किन को जलन पैदा कर सकता हैं। ये कैमिकल आपके लिए काफी नुकसानदायक हो जाता है।

वाटरप्रूफ सनस्क्रीन का यूज करें
स्वीमिंग पूल में नहाने जाने से पहले आप अपनी बॉडी में वाटरप्रूफ सनस्क्रीन लगाना ना भूलें। दरअसल वाटरप्रूफ सनस्क्रीन न सिर्फ सूरज की किरणों से बल्कि क्लोरीन वाटर से भी स्किन को बचाती है। इस बात का खास खयाल रखें जब भी आप स्वीमिंग करने जाएं वाटरप्रूफ सनस्क्रीन जरूर अपनी बॉडी पर लगा लें और अपने चेहरे पर लगाना तो बिल्कुल भी ना भूलें।

स्विमिंग कैप और ग्लासेस भी जरूरी
आप पूल में उतरने से पहले स्विमिंग ग्लासेस जरूर लगाएं। क्योंकि आपने आंखों के नीचे वाटरप्रूफ सनस्क्रीन नहीं लगाई होती है। वहीं क्लीरीन त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए हार्मफुल है। इसलिए स्विमिंग कैप भी लगाएं। ध्यान रहे स्वीमिंग करने के फौरन बाद शावर जरूर लें जिससे क्लोरीन बॉडी से निकल सके।

त्वचा पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं
शॉवर लेने के बाद और अपनी स्किन को सुखाने के बाद अपनी त्वचा पर मॉइस्चराइजिंग क्रीम या लोशन जरूर लगाएं। ये नमी को बंद करने में मदद करेगा और इससे आपकी त्वचा रूखी होने से बची रहेगी। अपने पूरी बॉडी पर लोशन लगाएं, जिसमें हाथ पैर के अंगुलियां भी शामिल हों।

विटामिन सी का सेवन करें
स्किन के पीएच लेवल को बनाए रखने के लिए विटामिन सी का यूज करें क्योंकि स्विमिंग के वक्त स्किन का पीएच लेवल में कम या गड़बड़ी हो जाती है। ऐसे में विटामिन सी वाले फूड्स आपको खाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
