Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
तमन्ना भाटिया से जानिए उनके होममेड ब्यूटी हैैक्स
32 वर्षीया ऐक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की एक्टिंग स्किल्स व ब्यूटी से हम सभी वाकिफ हैं। दोनों ही शानदार हैं। उनकी स्किन क्रिस्टल क्लीयर है। इसका श्रेय मेकअप को नहीं स्पेशल स्किन केयर को जाता है। जानते हैं ऐक्ट्रस तमन्ना भाटिया से उनके होममेड ब्यूटी स्कीट्स, जिन्हें वह खुद अपनाती हैं।

चंदन वाला फेस स्क्रब
चंदन वाला फेस स्क्रब हर लड़की को अपने स्किन केयर में शामिल करना चाहिए। इसे बनाने के लिए बहुत सारी साम्रगी नहीं चाहिए। यह हरेक के बजट के अनुकूल होता है। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर में 1 चम्मच पिसी कॉफी और आधे से कम चम्मच शहद मिलाएं। शहद ऑर्गेनिक हो तो अच्छा है। दोनों को अच्छे से मिक्स करें। यदि आपकी त्चचा रूखी है, तो स्क्रब में शहद की मात्रा बढ़ा दें। स्क्रब को चेहरे पर लगाएं। गोल-गोल मसाज करें। स्क्रब को आंखों के नीचे और आंखों के आस-पास नहीं लगाएं। 2-3 मिनट स्क्रब से चेहरे की मसाज करें। फिर चेहरे को सामान्य पानी से धो लें। इसके बाद देखेंगे कि त्वचा मुलायम और चिकनी हो गई है। इस स्क्रब से डेड स्किन को निकालने का भी फायदा मिलेगा, जो धूप के कारण झुलस गई थी।
हाइड्रेटिंग मास्क
ऐक्ट्रेस तमन्ना भाटिया बताती हैं कि जब वह छोटी थी तब मैं हर कॉस्मेटिक का प्रयोग नहीं कर पाती थी। कारण कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट के इस्तेमाल से मेरी त्वचा पर रिएक्शन हो जाती थी। मेरी स्किन पर बहुत जल्दी इरिटेशन होती थी। तब मैं चेहरे पर बेसन और दही लगाती थी। गुलाब जल एक सीक्रेट ब्यूटी इंग्रीडियेण्ट है। फेस मास्क या मास्क के लगाने के बाद यदि चेहरे पर लाली दिखे, तो उसे हटाने में कारगर है गुलाब जल। बता दें कि गुलाब जल पावरहाउस है एंटी-बैक्टिरियल और एंटी इंफ्लेमिट्री गुणों का। इस फेस मास्क को बनाने के लिए बेसन में गुलाब जल मिलाएं। जब दोनों से अच्छे से मिल जाएं, तब इसमें दही डालें। कूलिंग इफेक्ट और बेहतर नतीजों के लिए ठंडे दही का प्रयोग करें। तमन्ना के अनुसार इस मास्क की कंस्टिंसी कैसी हो यह आप देख लें। मसलन आप चाहते हैं कि चेहरे कि क्लींजिंग हो अधिक हो, तो यह हाइड्रेटिंग मास्क गाढ़ा बनाएं। इस मास्क का गुनगुने पानी से धोएं। इसका पैच टेस्ट जरूर करें।



Click it and Unblock the Notifications