Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बर्थडे स्पेशल- तमन्ना भाटिया केमिकल प्रोडक्ट्स से नहीं, इन तरीके से रखती है अपनी त्वचा और बालों का ध्यान
तमन्ना भाटिया साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। तमन्ना साउथ फिल्मों के साथ साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के साथ साथ ग्लोइंग स्किन और घने बालों के लिए भी जानी जाती हैं।

क्या आप जानते है तमन्ना अपनी सॉफ्ट स्किन और बालों का ख्याल रखती है। बता दें कि तमन्ना भाटिया आज अपना 31 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानते है उनके ब्यूटी सीक्रेट्स।

प्यास का रस
तमन्ना भाटिया अपने बालों का ध्यान रखने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह घने बालों के लिए नारियल तेल में प्याज का रस मिलाकर लगाती है। इससे उनके बाल कम झड़ते है। नारियल तेल और प्याज का रस बालों को बढ़ाने में भी मदद करता है।

पानी
तमन्ना भाटिया अपनी ग्लोइंग स्किन को काफी पानी पीती हैं। पानी पीने से स्किन हाइड्रेट बनी रहती हैं। तमन्ना दिनभर में एक नारियल पानी भी पीती हैं जिससे उनकी स्किन जवां और ग्लोइंग नजर आएं।

एलोवेरा जल का इस्तेमाल
बेदाग त्वचा के लिए एक्ट्रेस एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करती हैं। एलोवेरा जेल में नेचुरल कूलिंग प्रोपर्टी पाए जाते है जो कि स्किन को सनबर्न से बचाते है। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से पिंपल, दाग धब्बे, झुर्रियों से राहत मिलती है।

दही फेस पैक
तमन्ना अपनी स्किन केयर के लिए दही का इस्तेमाल करती हैं। दही स्किन की गहराई से सफाई करता है। दही में जिंक पाया जाता है जो कि स्किन पर जमा ऑयल को साफ कर स्किन को नमी देता है जिससे स्किन ग्लोइंग बनी रहती हैं। तमन्ना अपनी जवां स्किन के लिए दही का फेशियल करती हैं।

मॉइश्चराइजिंग
स्किन की देखभाल के लिए मॉइश्चराइजिंग का इस्तेमाल करना बहुत जरुरी होता है। चेहरे पर नमी बनाए रखने के लिए एक्ट्रेस मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं।

मेकअप रिमूवर
तमन्ना भाटिया सोने से पहले मेकअप को जरुर रिमूव करती हैं। एक्ट्रेस होने की वजह से उनके चेहरे पर कई घंटो तक मेकअप लगा रहता है। ऐसे में रात को सोने से पहले एक्ट्रेस अपना मेकअप रिमूव करती हैं। रात को मेकअप रिमूव कर मॉइश्चराइजर लगाकर ही सोती हैं।

क्लीजिंग और टोनिंग
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने एक इंटरव्यू में बताया है कि ग्लोइंग स्किन के लिए स्किन की देखभाल करना जरुरी होता है। वह रोज क्लींजिं और टोनिंग करती हैं। इससे स्किन को पोषण मिलता है साथ स्किन से जुड़ी परेशानी कम होती है।



Click it and Unblock the Notifications
