Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
तारा सुतारिया ग्लोइंग स्किन पाने के लिए दादी के नुस्खे पर करती हैं विश्वास

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया फैशन की दुनिया में अपना एक अलग ही ट्रेंड सेट करती हैं। अपनी खूबसूरती के लिए जाने जानी वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी स्किन का बहुत ख्याल रखती हैं। एक्ट्रेस अपने ब्यूटी केयर के लिए दादी-नानी के समय के घरेलू उपचारों पर ज्यादा विश्वास करती हैं। आप भी एक्ट्रेस के इन DIY स्किनकेयर और मेकअप टिप्स को फॉलो करके तारा की तरह ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।
अपने मेकअप और स्किनकेयर रूटिन में ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर ही बने फेस मास्क का यूज करना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में वोग के साथ एक इंटरव्यू में अपने स्किन केयर रूटिन के बारे में बताया कि, "जब बात स्किन केयर की आती है तो मैं सिंपल रहना पसंद करती हूं। मैं अपनी स्किन को जितना हो सके हाइड्रेट करने की कोशिश करती हूं। जिसके लिए में अपना क्लीन-टोन-मॉइस्चराइज रूटीन फॉलो करती हूं।", आगे अपने स्किन केयर रूटिन के बारे में जानकारी देते हुए तारा सुतारिया ने कहा कि, " यह फेस मास्क मेरी दादी मां बनाती हैं, जो मुझे बहुत पसंद है। इसमें चने का आटा, दही, हल्दी, शहद के मिक्सर से बनाया जाता है।" तारा ने बताया कि वो अपनी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए इस फेस पैक पर ही विश्वास करती हैं। और दही, बेसन, शहद, हल्दी का इस लेप का सही तरीके से यूज करने पर आपके स्किन को कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है। तो आइए जानें तारा सुतारियां के दादी मां का ये ग्लोइंग स्किन का DIY पैक घर में कैसे तैयर किया जा सकता है।
सामग्री-
1. दही
2. हल्दी
3. बेसन
4. शहद
मास्क को यूज करने का तरीका -
तारा सुतारिया के इस ब्यूटी फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में सभी चीजों को एक साथ अच्छे से मिला दें। इसके बाद अपने चेहरे को साफ करके इस मास्क को 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा कर छोड़ दें। जब आपका मास्क सूख जाए, तो इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। इसके बाद अपने फेस को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइस्चराइजर लगा लें।
स्किन के लिए मास्क की सामग्री के फायदे
1. बेसन का लाभ
बेसन को एक प्राकृतिक एंटी-एजिंग के रूप में देखा जाता है। ये आपके कई तरह के स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करता है। लेकिन इससे रोजाना अपने स्किन केयर में यूज करने से आपकी स्किन ड्राई हो सकती है। इसलिए इसको डेली अपने ब्यूटी रूटिन में शामिल करने से बचें।
2. शहद के फायदे
आपके हेल्थ के साथ स्किन के लिए भी हल्दी काफी फायदेमंद होता है। शहद आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करने का भी काम करता है।
3. दही का फायदा
दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो आपकी स्किन से झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है। एक एक्सफोलिएंट के रूप में दही आपके ड्राई स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
4. हल्दी का फायदा
आपके स्किन के लिए हल्दी काफी लाभकारी है। हल्दी को हेल्थ बेनिफिट्स के लिए भी काफी यूज किया जाता है। हल्दी में मौजूद गुण आपकी स्किन से पिंपल्स हटाने में के साथ स्किन को ग्लो करने में मदद करता है। लेकिन अपने स्किन केयर रूटिन में हल्दी का यूज हफ्ते में 1 2 बार ही यूज करने की सलाह दी जाती है।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
