Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
इन खराब आदतों की वजह से लिप्स दिखते हैं काले, गुलाबी होठों के लिए अपनाएं ये टिप्स
पिंक लिप्स और ग्लोइंग स्किन की चाहत हर इंसान की होती है। गुलाबी होठों के लिए महिलाएं ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेती है। कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट लेना हर किसी के बजट में नहीं होता है। गुलाबी होंठों के लिए आप घरेलू उपाय का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं बहुत सी महिलाएं काले होंठ को लेकर बहुत परेशान रहती है। क्या आप जानते हैं काले होंठ का कारण हमारी खराब आदतें भी हो सकती है। हमारी कुछ गलत आदतों की वजह से हमारे होंठ काले, बेजान और रुखे हो जाते है। चलिए जानते हैं उन खराब आदतों के बारे में जिससे लिप्स हो जाते हैं काले।

सस्ती लिपस्टिक का ज्यादा इस्तेमाल
बहुत सी महिलाएं सस्ती लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं। सस्ती लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से लिप्स काले पड़ जाते है। सस्ती लिपस्टिक में केमिकल का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है जिसकी वजह से लिप्स काले हो जाते है। पिंक लिप्स के लिए अच्छे ब्रांड की लिपस्टिक का इस्तेमाल करें साथ ही होममेड लिप बाम का यूज करें।

स्मोकिंग करना
स्मोकिंग सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी काफी हानिकारक है। स्मोकिंग करने से लिप्स काले पड़ जाते है। अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो आपके लिप्स काले पड़ सकते है। काले लिप्स से छुटकारा पाने के लिए जल्द से जल्द स्मोकिंग की इस खराब आदत को छोड़ दें।

पानी की कमी
पानी स्किन और सेहत के लिए बहुत जरुरी है। पानी की कमी ना केवल सेहत बल्कि स्किन पर भी काफी असर पड़ता है। पानी की कमी की वजह से स्किन डल और बेजान हो जाती है साथ ही लिप्स काले नजर आते हैं। पानी की कमी की वजह से लिप्स फटने भी लग जाते है। फटे और काले होंठों की समस्या से बचने के लिए रोजाना 8 से 9 गिलास पानी का सेवन करें। सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग कम पानी पीते हैं जिसकी वजह से लिप्स फटे और काले नजर आते हैं। सर्दियों के मौसम में आप गुनगुने पानी का सेवन कर सकते हैं। पानी के अलावा आप फलों का सेवन भी कर सकते हैं। हरी सब्जियां और फल का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

अधिक दवाई का सेवन
आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल में अधिकतर लोग किसी ना किसी बीमारी से परेशान रहते हैं। पिछले दो साल लोग कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ रहे हैं। कई बार पेन किलर और एंटीबायोटिक दवाई का सेवन करने से भी होंठ काले पड़ जाते हैं। अगर आप पेन किलर और एंटीबायोटिक दवाई का सेवन अधिक करते है तो आपके लिप्स काले हो जाएंगे।

लिप्स का कालापन दूर करने के लिए उपाय
लिप्स का कालापन दूर करने के लिए लिप स्क्रब करें। लिप स्क्रब करने से डेड स्किन हट जाती है जिससे लिप्स पिंक नजर आते है। डेड स्किन की वजह से भी होंठ काले नजर आते है। डेड स्किन लिप्स को बेजान, रुखा और काला बना देती है। ऐसे में टाइम टू टाइम लिप्स पर एक्सफोलिएट करना चाहिए। लिप्स स्क्रब करने के लिए आप शहद और चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद और चीनी का इस्तेमाल करने से लिप्स पिंक नजर आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
