Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
समय और पैसा बचाने वाले ये ब्यूटी हैक्स खराब कर सकते हैं आपकी स्किन, जानें ब्यूटी हैक्स के साइड इफेक्ट
कम समय में खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं ब्यूटी हैक्स का इस्तेमाल करती हैं। चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इनदिनों इंटरनेट पर कई ब्यूटी हैक्स बताएं जा रहे है। इन ब्यूटी हैक्स के अनुसार कम समय में सुंदर दिख सकते हैं। बहुत सी महिलाएं इन ब्यूटी हैक्स का इस्तेमाल कर लेती है। जिसके बाद उन्हें स्किन से संबंधी कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है।

गलत ब्यूटी हैक्स का इस्तेमाल करने की वजह से चेहरे पर दाग धब्बे पड़ जाते हैं। हमारा कहने का ये अर्थ नहीं है कि आप ब्यूटी हैक्स का इस्तेमाल ना करें। लेकिन सोशल मीडिया पर बताए गए किसी भी हैक्स का इस्तेमाल ना करें, इससे स्किन पर काफी नुकसान हो सकता है। चलिए जानते हैं किन ब्यूटी हैक्स का इस्तेमाल करने से स्किन को होता है नुकसान।

डर्माप्लानिंग टूल (रेजर ) से फेशियल हेयर हटाना
सोशल मीडिया पर इन दिनों फेशियल हेयर हटाने के लिए एक ब्यूटी हैक्स काफी पॉपुलर है। इस ब्यूटी हैक्स की मदद से आप सस्ते और कम समय में फेशियल हेयर हटा सकती हैं। वीडियो में फेशियल हेयर हटाने के लिए डर्माप्लानिंग टूल (रेजर ) के इस्तेमाल की सलाह दी गई है। ब्यूटी हैक्स में अक्सर बताया जाता है कि इस टूल की मदद से आप फेशियल हेयर और स्किन की डेड सेल्स को आसानी से हटा सकते हैं। क्या आप जानते हैं ये सस्ता और साफ सुथरा ब्यूटी हैक्स आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल हैंडी डर्माप्लानिंग टूल का इस्तेमाल कर फेशियल हेयर और डेड सेल्स हटाने से कई बार चेहरे पर दाग धब्बे हो जाते है। चेहरे पर पिंपल का ब्रेकआउट हो जाता है जिससे आपकी खूबसूरती कम हो सकती है। त्वचा की देखभाल के लिए किसी भी ब्यूटी हैक्स का इस्तेमाल ना करें। रेजर की मदद से फेशियल हेयर हटाने के लिए एक्सपर्ट के पास जाएं।

टूथपेस्ट से हटाए अनचाहे बाल
महिलाएं अक्सर अनचाहे बाल से परेशान रहती हैं। अनचाहे बालों को हटाने के लिए महिलाएं वैक्स से लेकर ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं। वहीं इन दिनों इंटरनेट पर अनचाहे बालों को हटाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है। दांत साफ करने वाला टूथपेस्ट स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने स्किन एलर्जी हो सकती है। अनचाहे बाल हटाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल ना करें। किसी भी ब्यूटी हैक्स का इस्तेमाल करने से स्किन को नुकसान हो सकता है।

मोटे लिप्स के लिए फाउंडेशन और कंसीलर का इस्तेमाल
सोशल मीडिया पर इन दिनों मेकअप का ये हैक काफी ट्रेंड में बना हुआ है। इस ब्यूटी हैक के अनुसार मोटे लिप्स के लिए लिप्स पर फाउंडेशन और कंसीलर का इस्तेमाल बताया है। लिपस्टिक लगाने से पहले लिप्स पर फाउंडेशन और कंसीलर का बेस बनाएं इसके बाद अपनी मनपसंद लिपस्टिक का शेड लगाएं। इससे आपके लिप्स मोटे नजर आएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं ये हैक्स आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल फाउंडेशन और कंसीलर में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है लिप्स पर केमिकल का ज्यादा प्रयोग सेहत के लिए अच्छा नहीं है।

नींबू के रस से नाखून को सफेद करना
नेलपॉलिश लगाने से नाखून का रंग पीला हो जाता है। पीले नाखून से छुटकारा पाने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। नींबू का इस्तेमाल करने से नाखून सफेद हो जाते है। क्या आप जानते हैं नाखून पर नींबू का इस्तेमाल करने से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है।

लिपस्टिक की मदद से डार्क सर्कल को छिपाना
डार्क सर्कल किसी भी महिला की खूबसूरती को कम कर देते हैं। डार्क सर्कल को छिपाने के लिए लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। क्या आप जानते हैं लिपस्टिक का इस्तेमाल करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। डार्क सर्कल छिपाने के लिए लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से आंखों के नीचे दाग धब्बे नजर आने लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications