Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
इन खराब आदतों की वजह से हो सकती हैं आंखों के आसपास झुर्रियां
बढ़ती उम्र के लक्षण चेहरे पर नजर आते है। आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खान पानी की वजह से कम उम्र में ही चेहरे पर फाइन लाइन और आंख के पास झुर्रियां नजर आती हैं। नींद ना लेना और ज्यादा तनाव की वजह से चेहरे पर फाइन लाइन और झुर्रियां आती है। आंखों के नीचे की झुर्रियां किसी भी महिला की खूबसूरती को कम कर देते हैं। आंखों की झुर्रियों को लेकर महिलाएं बहुत ही परेशान रहती हैं। आंखों के नीचे झुर्रियां आने का कारण केवल तनाव या फिर नींद की कमी नहीं है बल्कि हमारी कुछ खराब आदतें है जिसकी वजह से आंखों के नीचे झुर्रियां आने लगती हैं। चलिए जानते हैं उन खराब आदतों के बारे में जिसकी वजह से पड़ती हैं झुर्रियां।

आंखों के आस पास की स्किन को रगड़ना
मेकअप रिमूव करते समय या फेस पर स्क्रब करते समय महिलाएं आंखों के आस पास रगड़ मेकअप रिमूव करती है या फिर स्क्रब करती है जिसकी वजह से आंखों की की कैपिलरी टूट जाती है और स्किन ढीली हो जाती है। इसी वजह से डार्क सर्कल और झुर्रियां आने लगती हैं।

आई क्रीम का गलत तरीके से इस्तेमाल करना
डार्क सर्कल को कम करने के लिए आई क्रीम का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। कई बार गलत तरीके से क्रीम का इस्तेमाल करना स्किन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। क्रीम लगाते समय हल्के हाथों से मसाज करना चाहिए ज्यादा रगड़ना नहीं चाहिए। क्रीम लगाते समय रगड़ने से स्किन काली हो जाती है। आंखों के नीचे की स्किन काफी नाजुक होती है ऐसे में आंखों के नीचे क्रीम का ध्यान से इस्तेमाल करना चाहिए।

गलत तरीके से कंसीलर का इस्तेमाल करना
मेकअप के दौरान डार्क सर्कल को छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल किया जाता है। महिलाएं कई बार सस्ता और लोकल कंसीलर का इस्तेमाल करती है जिससे उनकी स्किन पर काफी नुकसान होता है। कंसीलर का इस्तेमाल करने से आंखों और स्किन को नुकसान हो सकता है कंसीलर लगाने से कई बार फाइन लाइन्स जमा हो जाती है जिससे झुर्रियां बढ़ सकती है। मेकअप के दौरान अच्छे ब्रांड का कंसीलर यूज करें।

आंख बंद करके स्माइल करना
कई बार स्माइल करते समय महिलाएं आंख बंद कर लेती हैं। आंख बंद करने की वजह से आंखों के पास झुर्रियां नजर आने लगती हैं। कई बार आंखों को मसलने से भी झुर्रियां आने लगती हैं।

अनहेल्दी डाइट
खूबसूरत और यंग स्किन के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरुरी होता है ऑयली और जंक फूड का सेवन करने से स्किन बेजान लगती हैं। ऑयली और जंक फूड का सेवन करने से झुर्रियां और फाइन लाइन्स नजर आने लगती हैं।



Click it and Unblock the Notifications