Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
पटाखों के धुएं और प्रदूषण से बालों और त्वचा की देखभाल के लिए अपनाएं ये टिप्स
दिवाली की सेलिब्रेशन बिना मिठाई और पटाखों के अधूरी लगती हैं। धुआं सेहत के साथ साथ आंखों और स्किन के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। दिवाली पर पटाखे जलाने से हवा में हानिकारक गैस घुल जाती है जिसका असर बालों और स्किन पर पड़ता है।

हानिकारक धुएं से स्किन पर जलन, दाने आदि हो जाते है। जिन लोगों की स्किन सेंसटिव है उनके एलर्जी हो सकती हैं। ऐसे में स्किन और बालों का ध्यान रखना चाहिए। दिवाली के अगले दिन हानिकारक धुएं से बचने के लिए करें ये उपाय।

त्वचा पर एंटी- पॉल्यूशन सीरम लगाएं और मॉइस्चराइज़र लगाएं।
दिवाली के दिन मेकअप और मौज मस्ती के बीच लोग अपनी स्किन का ध्यान नहीं रखते हैं। दिवाली मनाने के अगले दिन चेहरे की क्लीजिंग जरुर करें। अगले दिन स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाएं। रात को नारियल तेल लगाकर सोएं। इससे स्किन हेल्दी और जवां बनी रहेगी।

पानी पीएं
दिवाली के समय हल्की ठंड होती है जिसकी वजह से लोग पानी कम पीते हैं। वहीं पराखों के धुएं से स्किन ड्राई हो जाती हैं। ऐसे में स्किन को हाइड्रेट करने के लिए पानी पीते रहें।

होममेड फेस मास्क
दिवाली सेलिब्रेशन के अगले दिन आप होममेड मास्क का यूज कर सकती हैं। ताकि स्किन फ्रेश दिख सकें। त्वचा को साफ करने के लिए लगाएं ये होममेड मास्क, एक चम्मच चोकर लें। एक चम्मच टीस्पून बादाम पेस्ट लें। एक चम्मच टीस्पून दही, शहद और गुलाब जल लें। इन सबको अच्छे से मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह ले लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।

ड्राई बालों के लिए होममेड हेयर मास्क
पटाखों के धुएं में जहरीली गैस होती है जिससे बाल रफ, ड्राई और डैमेज हो जाती हैं। बालों की ड्राईनेस को कम करने के लिए इस होममेड मास्क का करें इस्तेमाल। एक चम्मच टीस्पून विनेगर, एक चम्मच शहद और अंडा मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट से स्कैल्प की मालिश करें। 30 मिनट बाद बालों को शैंपू करके धो लें।

नारियल तेल से बालों की करें मसाज
बालों को प्रदूषण के धुएं से बचाने के लिए नारियल तेल से मालिश करें। रात को बालों में नारियल तेल मसाज करें अगली सुबह बालो धों ले। इससे पटाखों के धुएं का असर कम होगा।

आंखों की देखभाल
पटाखों के धुएं का सबसे ज्यादा प्रभाव बालों पर पड़ता है। कई बार धुएं की वजह से आंखों में जलन और रेडनेस देखने को मिलती हैं। इससे बचने के रात को सोने से पहले पानी से चेहरा साफ करें। इसके बाद गुलाबजल चेहरे पर लगाएं। कॉटन पैड में गुलाब जल डुबोकर 10 मिनट तक आंखों पर रखें। इससे आपकी आंखों को आराम मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
