Latest Updates
-
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय -
World Digestive Health Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास
भाग्यश्री के ग्लोइंग स्किन का राज है ये ब्यूटी प्लांट, जानें इसके फायदें

बॉलीवुड फिल्म 'मैंने प्यार किया' की एक्ट्रेस भाग्यश्री भले ही आज 50 की उम्र पार कर चुकी हैं। लेकिन बॉलीवुड की कई अदाकारा उनके सामने फिकी ही लगती हैं। इस उम्र में भी भाग्यश्री काफी यंग नजर आती हैं। 53 की उम्र में भी एक्ट्रेस बिना मेकअप के बहुत खूबसूरत दिखती हैं। लंबे काल घने बाल, ग्लोइंग स्किन इस उम्र में भी इतनी जवां दिखना हर किसी के बस की बात नहीं है। एक्ट्रेस इस उम्र में रेगुलर एक्सरसाइज के साथ अपनी डाइट का भी काफी ध्यान रखती हैं। भाग्यश्री अपनी स्किन और बालों को हेल्दी रखने के लिए नेचुरल तरीको पर भी विश्वास करती हैं। फिल्मों की दुनिया से एक्ट्रेस ने भले ही दूरी बना रखी है। लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं, जहां वो होम ब्यूटी रेमेडिज शेयर करती रहती हैं।
भाग्यश्री अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर हेल्दी, ग्लोइन स्किन के टिप्स के लिए इस्तेमाल करने वाले घरेलु उपचारों का वीडियो बनाकर पोस्ट करती हैं। अब एक्ट्रेस ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें उन्होने एक ब्यूटी प्लांट के बारे में लोगों को बताया। जो उनके ग्लोइंग स्किन का राज है। ये ब्यूटी प्लांट ज्यादातर लोगों के घरों में आसानी से मिल जाएगा। जी हां, ये प्लांट एलोवेरा का पौधा है। जिसे एक्ट्रेस अपनी स्किन को हेल्दी रखने के साथ बालों को भी मजबूत करने के लिए यूज करती हैं। अपने इस वीडियो में भाग्यश्री ने इस पौधे को यूज करने के तरीके और फायदों के बारे में बताया है। तो आइए जानते हैं भाग्यश्री के अनुसार एलोवेरा आपके स्किन और बालों के लिए किस तरह लाभकारी है।
'एलोवेरा एक ब्यूटी प्लांट'
एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर एलोवेरा को ब्यूटी प्लांट बताया। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, " ब्यूटी प्लांट! एक ऐसा प्लांट है जिसे हर किसी को अपने घर में जरूर रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एलोवेरा का रख रखाव करना आसान होता है। इसके कई लाभ हैं, आपके बाल और स्किन तो हेल्दी रहेंगे ही, साथ ही ये आपके पेट का भी ख्याल रखने में मदद करेगा।"
भाग्यश्री ने बताया यूज करने का तरीका
भाग्यश्री ने अपने फैंस को इस वीडियो के जरिए एलोवेरा का उपयोग करने का बहुत ही आसान तरीका शेयर किया है। सबसे पहले आपको एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल लेना है। फिर इसे गर्म पानी में मिलकर पी लें। ऐसा करने से आप हेल्दी रहेंगे। अपने बालों और स्किन पर आप इसे सीधे यूज कर सकते हैं।
भाग्यश्री ने बताए एलोवेरा के फायदे
अपने इस वीडियो में भाग्यश्री ने एलोवेरा के कई फायदों के बारे में बताया। उन्होने कहा कि एलोवेरा आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये एक अच्छे मॉइस्चराइजर के रूप में भी काम करता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल के गुण आपके लिए काफी लाभकारी हैं। इसके जेल को चेहरे पर लगाने से आपको मुंहासे, एक्ने, पिगमेंटेशन की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। एलोवेरा आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करता है। यह आपके बालों को भी हेल्दी रखता है। बालों को सॉफ्ट, सिल्की और स्मूद बनाता है। एलोवेरा आपके पेट के लिए भी बहुत बढ़िया है। एलोवेरा खाने से आपके कब्ज की समस्या भी दूर होती है और पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications