Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
रिंकल्स फ्री चेहरे के लिए बनाएं ये होममेड एंटी-एजिंग सीरम, जानें बनाने का तरीका
एक उम्र के बाद चेहरे पर झुर्रियां और महीन रेखाएं दिखना स्वभाविक प्रक्रिया हैं। जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के एंटी एजिंग प्रोडक्टस का एक्सपीरियमेंट करना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि बाजार में मिलने वाले कई एंटी एजिंग प्रोडक्ट हार्मफूल केमिकल से बने होते हैं, जिनसे त्वचा को भारी नुकसान भी पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए होममेड एंटी-एजिंग सीरम का सहारा कम खर्च में बेहतरीन फायदे पहुंचा सकता है। सबसे अच्छी बात इसमें जो चीजें शामिल होती है वो सभी के घरों में आसानी से उपलब्ध हो जाती है। इस तरह नेचुरल इंग्रीडेंट से बना ये सीरम त्वचा के लिए कई तरह से लाभकारी हो सकता हैं। तो आइए इसे बनाने की विधि जानते है-

आवश्यक सामग्री
चावल के पानी के लिए
1 कप - चावल
2 कप - पानी
पेस्ट के लिए
2 टेबल स्पून - चावल का पानी
1 बड़ा चम्मच - एलोवेरा जेल, फ्रेश या मार्केट से लाया गया
2 – विटामिन ई कैप्सूल
तरीका
चावल के पानी के लिए
- सबसे पहले चावल को धो लें। फिर इसे एक पैन में ट्रांसफर करें। जिसमें दो कप पानी डालें। इसके बाद इसे 15-20 मिनट तक उबालें। उबलने के बाद गैस बंद कर दें और चावल को छानकर इसका पानी इकट्ठा कर लें।

पेस्ट के लिए
एक कटोरी में दो बड़े चम्मच चावल का पानी, एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल और विटामिन ई के दो कैप्सूल खोलकर मिलाएं। इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं और एक समान पेस्ट बना लें।
इस्तेमाल का तरीका ?
सीरम को रात में चेहरे और गर्दन पर लगाना होता है, इसलिए सबसे पहले चेहरा क्लीन करें, अगर मेकअप लगा हो तो उसे सही ढंग से हटाए। फिर दो से तीन मिनट के लिए अपनी उंगलियों से चेहरे और गर्दन पर सीरम की मालिश करें। इसे 30 मिनट तक लगे रहने दें। फिर अपने चेहरे को फ्रेश वॉटर से धो लें। इसके बाद आप अपने रेगुलर मॉइस्चराइज़र का उपयोग कर सकते हैं। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए कम से कम पंद्रह दिन तक नियमित रूप से इस सीरम का प्रयोग करें और अपनी स्किन में आने वाले बदलाव का अनुभव करें। इस सीरम की सबसे अच्छी बात है कि इसे दो-तीन दिनों के लिए एक साथ बनाकर फ्रिज में एयर-टाइट कंटेनर में रखा जा सकता हे।
स्किन बेनिफिटस
स्किन टोन, पिग्मेंटेशन, झुर्रियों जैसे स्किन प्रॉब्लमस को होममेड एंटी-एजिंग सीरम सीरम से आसानी से निपटा जा सकता है जो त्वचा को साफ करने के साथ-साथ उसकी चमक भी बढ़ाता है। ये सीरम झुर्रियों, दाग-धब्बों को दूर करने और त्वचा में कसावट लाने में मदद करता है। चूंकि इसमें शामिल सभी इंग्रीडेंट नेचुरल हैं, इसलिए इसके कोई साइडइफेक्ट नहीं हैं।
लाभ
- चावल के पानी में फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक कंपाउंड होते हैं जो उम्र बढ़ने की गति को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार रेडिकल डेमेज से होने वाले नुकसान को कंट्रोल करता हैं। जिससे ये चावल का पानी स्किन को रिंकल-फ्री बनाने मदद करता है।
- एलोवेरा त्वचा में मॉइश्चर को लॉक करने में और स्किन को हेल्दी रखने में मददगार है क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
- त्वचा को जवां दिखाने और उसे हाइड्रेट रखने के लिए विटामिन ई कैप्सूल फ्री रेडिकल को रोकने में सहायक हैं।



Click it and Unblock the Notifications
