Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
जानिए क्या होते हैं एंडोमेट्रियोसिस एक्ने और कैसे करें इनका इलाज
एक्ने किसी भी महिला को पसंद नहीं है। आमतौर पर, जब किसी महिला को एक्ने की समस्या होती है, तो वह तुरंत उसके उपचार में लग जाती हैं। दरअसल, चेहरे पर मुंहासे आपकी नेचुरल ब्यूटी को छीन लेते हैं, लेकिन वास्तव में एक्ने से निजात पाने से पहले उसके कारणों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। महिलाओं में एक्ने के कई कारण हो सकते हैं और इन्हीं में से एक है एंडोमेट्रियोसिस एक्ने। हालांकि, एंडोमेट्रियोसिस एक्ने केवल 1 प्रतिशत महिलाओं को प्रभावित करते हैं। लेकिन यह मुंहासों की एक ऐसी स्थिति है, जो सीधे महिलाओं के हार्मोन से जुड़ी है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको एंडोमेट्रियोसिस एक्ने के कारण व उसे नियंत्रित करने के कुछ उपायों के बारे में बता रहे हैं-

एंडोमेट्रियोसिस एक्ने क्या है?
एंडोमेट्रियोसिस एक्ने के बारे में जानने से पहले आपको एंडोमेट्रियोसिस के बारे में जानना चाहिए। दरअसल, यह एक दर्दनाक स्थिति है जिसमें गर्भाशय के अंदर की परत के समान गर्भाशय के बाहर भी टिश्यू बढ़ने लगता है। जिसके कारण महिला को माहवारी के दौरान अत्यधिक दर्द, संभोग के दौरान दर्द, अत्यधिक रक्तस्राव और बांझपन आदि समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, इन सभी समस्याओं के अतिरिक्त एंडोमेट्रियोसिस के कारण महिला को एक्ने की शिकायत भी हो सकती है।

एंडोमेट्रियोसिस एक्ने क्यों होते है?
यूं तो एंडोमेट्रियोसिस होने पर एक्ने या मुंहासे की समस्या केवल 1 प्रतिशत महिलाओं में देखी जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि एंडोमेट्रियोसिस कभी-कभी आपकी त्वचा को सूजन का शिकार बना देता है और ब्लैकहेड्स और पिंपल्स की संभावना को बढ़ा देता है। बता दें कि एंडोमेट्रियोसिस का प्रमुख कारण हार्मोनल असंतुलन है और इसी कारण महिला को मुंहासों का सामना करना पड़ता है। हार्मोनल असंतुलन के कारण महिला की स्किन पर अतिरिक्त सीबम का उत्पादन होता है जो पोर्स को ब्लॉक करने का कारण बनता है और अंततः मुंहासे होते हैं। इसलिए, किसी भी घरेलू उपचार को अपनाने से पहले आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप हार्मोन को बैलेंस करने का प्रयास करें।

अपनाएं यह तरीके
हार्मोनल असंतुलन के कारण एंडोमेट्रियोसिस एक्ने को पूरी तरह से खत्म कर पाना संभव नहीं होता, लेकिन कुछ घरेलू उपचार के जरिए इसे काफी हद तक मैनेज किया जा सकता है।
• इनफ्लामेशन को नियंत्रित करने के लिए गर्म पानी में कपड़ा भिगोकर उससे वार्म कंप्रेस करें।
• मुंहासे या फुंसियां को उंगली या नाखून की मदद से पॉप ना करें।
• त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श के बाद रात के समय स्किन केयर के लिए रेटिनॉल का प्रयोग करें।
• यदि मुंहासे बहुत अधिक कोमल हो जाते हैं या आपको तरल पदार्थ निकलता हुआ दिखाई देता है, तो एक त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श करें, जो एक्ने को नियंत्रित करने और सूजन को कम करने के लिए स्टेरॉयड इंजेक्शन का उपयोग कर सकता है।

इन बातों पर भी करें गौर
कुछ अन्य छोटे-छोटे टिप्स भी एक्ने की अपीयरेंस को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। जो इस प्रकार है-
• पर्याप्त नींद और नियमित रूप से व्यायाम करने से हार्मोन को नियंत्रित करने और मुंहासों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
• बहुत सारे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को स्किन पर लगाने से बचें। यह सूजन और मुंहासे के खतरे को बढ़ा सकते हैं। ऐसे उत्पाद चुनें जिनमें पैराबेन, सल्फेट न हों।
• खूब पानी पिएं क्योंकि यह दाग-धब्बों और ब्रेकआउट को कम करके शरीर से टॉक्सिन को हटाने में मदद करता है। प्रति दिन कम से कम 3 लीटर पीना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
