Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Summer Skin Care: समर में स्किन हो जाती है चिपचिपी, तो यह उपाय आएंगे आपके काम
जब मौसम बदलता है तो स्किन को उसी के अनुसार देखभाल की आवश्यकता होती है। मसलन, गर्मी के दिनों में चेहरे पर बहुत अधिक पसीना व ऑयल आता है, जिसके कारण ना केवल स्किन चिपचिपी नजर आती है, बल्कि इससे उसके डिहाइड्रेट होने की संभावना भी काफी हद तक बढ़ जाती है।
ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि आप अपनी स्किन के अतिरिक्त ऑयल को मैनेज करने के साथ-साथ उसे हाइड्रेट भी रखें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जो गर्मियों के दिनों में भी अपनी त्वचा को खूबसूरत और हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद करेंगे-

पर्याप्त पानी का करें सेवन
यह सबसे पहला स्टेप है अपनी स्किन की केयर करने का। गर्मी के दिनों में यूं तो शरीर की पानी संबंधी जरूरतें बढ़ जाती हैं और इसलिए अधिक पानी पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन एक ग्लोइंग और हाइड्रेटिड स्किन के लिए भी अधिक पानी पीना बेहद आवश्यक है। दरअसल, इन दिनों शरीर से पानी पसीने के रूप में अधिक निकलता है, जिससे स्किन डिहाइड्रेट हो जाती है और फिर आपको स्किन में जलन, एक्ने और रेडनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हर दिन कम से कम 2-3 लीटर पानी का सेवन अवश्य करें।

हयालूरोनिक एसिड का इस्तेमाल करें
अगर आप चाहते हैं कि पानी का लाभ आपकी स्किन की अंदरूनी लेयर तक को मिले तो ऐसे में हयालूरोनिक एसिड का इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपकी स्किन में मॉइश्चर को बनाए रखने में मदद करता है और पूरे दिन आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखता है। यह आपकी त्वचा के नीचे, आपकी सेल्स में वाटर मॉल्यूकल्स को ट्रेप करके आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखता है।

जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें
गर्मी के दिनों में अधिकतर लोग मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करते, जिससे उनकी स्किन अतिरिक्त सीबम का उत्पादन करती है और फिर उनकी स्किन अधिक ऑयली व चिपचिपी नजर आती है। इसलिए इस मौसम में भी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। हालांकि, गर्मियों में लाइट, जेल मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करें। यह जेल-बेस्ड मॉइश्चराइज़र नॉन-स्टिकी होते हैं और कुछ ही समय में आपकी स्किन में समा जाते हैं और उसे हाइड्रेट करते हैं।

मैट सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें
समर्स में हर किसी को सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन गर्मी के दिनों में मैट फ़िनिश सनस्क्रीन का प्रयोग करें ताकि गर्मियों में आपकी त्वचा तैलीय न दिखे। इस तरह के सनस्क्रीन में मैट फिनिश लुक आपकी स्किन को अतिरिक्त ऑयली होने से बचाएगी, वहीं एसपीएफ़ हानिकारक यूवी किरणों से लड़ने में आपकी मदद करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
