Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
फटे और सूखे होंठों से हो गए हैं परेशान, घर में बनाएं केमिकल फ्री लिप बाम

हमारे शरीर के बाकी हिस्सों के मुकाबले हमारे होठों की स्किन ज्यादा होती है। इसी कारण हमारे होंठ ड्राई, परतदार हो जाते हैं। होठों के सेंसिटिव होने के कारण इसके फटने का कारण काफी काफी आम है। जिसे आप एक अच्छे लिप बाम से ठीक कर सकते हैं। लिप बाम आपके होंठों से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर कर सकती है। एक अच्छे और प्रभावी लिप बाम की खासियत यह है कि वो आपके होठों की कोमलता को बनाए रखने में मदद करता है। ऐसे में आप घर में ही अपने होंठों को सॉफ्ट और साइनिंग बनाए रखने के लिए लिप बाम तैयार कर सकती हैं जो नेचुरल तरीके से कैमिकल फ्री तरीके से बनाया जा सकता है।
होम मेड लिप बाम बनाने का तरीका
1. ग्रेपफ्रूट और शिया बटर लिप बाम
बनाने के लिए सामग्री :
* अरंडी का तेल
* शीया बटर
* नारियल का तेल
* ग्रेपफ्रूट एसेंशियल ऑयल
ग्रेपफ्रूट और शिया बटर लिप बाम बनाने का तरीका:
शीया बटर और ग्रेपफ्रूट लिप बाम बनाने के लिए शीया बटर, अरंडी का तेल और नारियल के तेल को एक बर्तन में धीमी आंच पर पिघलाने के लिए रख दें। एक बार जब यह सब चीजे अच्छे से पिघल जाए और एक साथ मिक्स हो जाए तो इस मिश्रण को आंच से उतार लें और ग्रेपफ्रूट एसेंशियल ऑयल इसमें डालकर मिक्स कर दें। आपका ग्रेपफ्रूट और शिया बटर लिप बाम तैयार है। इस मिश्रण को किसी डिब्बी में डालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
2. कोकोआ बटर लिप बाम DIY
बनाने के लिए सामग्री :
* नारियल का तेल
* कोकोआ बटर
* वैक्स
* लैवेंडर ऑयल
लिप बाम बनाने का तरीका
घर में कोकोआ बटर होममेड लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले वैक्स को डबल बॉयलर में अच्छे से पिघला लें। एक बार जब यह आधे से ज्यादा पिघल जाए, तो कोकोआ बटर को थोड़ा-थोड़ा करके उसमे डालना शुरू कर दें। एक बार जब ये दोनों चीजें पूरी तरह से पिघल जाएं, तो इसमें नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। जब ये अच्छे से मिल जाए तो अपने बर्तन को गैस से नीचे उतार दें। अब इसमें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल डालकर मिक्स कर लें। आपका कोकोआ बटर लिप बाम तैयार है, इसे किसी छोटे जार में डालकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
3. कोकम बटर और ऑलिव ऑयल लिप बाम
बनाने के लिए सामग्री :
* कोकम बटर
* शिया बटर
* जैतून का तेल
* कारनौबा वैक्स
कोकम बटर और ऑलिव ऑयल लिप बाम बनाने का तरीका:
एक छोटे पैन को लगभग डेढ़ इंच पानी से भर दें। फिर इसे मीडियम आंच पर गर्म करके रख दें। इसके बाद दूसरे बर्तन को इसमें रखकर कोकम बटर और वैक्स डालकर पिघला दें। 2 से 3 मिनट तक इसे पिघलने के बाद इसमें शिया बटर भी जालकर मिक्स कर लें। जब ये सभी चीजें अच्छी तरह से पिघल जाए तो इस मिश्रण को गैस से उतार लें। अब इसमें जैतून का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। आपका लिप बाम तैयार है। इसे जार में डालकर ठंडा होने के लिए रख दें और फिर अपने फटे और ड्राई लिप्स पर इसका यूज करें।



Click it and Unblock the Notifications
