Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
Lip Flip Treatment: फूले और खूबसूरत होंठ पाने के लिए ट्राई करें लिप फ्लिप ट्रीटमेंट

महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए अक्सर अपने साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट करती हैं। मेकअप से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स को अपने डेली लाइफस्टाइल में शामिल करती हैं। ऐसे में आपकी खूबसूरती को निखारने में लिप्स भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महिलाएं अपने लिप्स को खूबसूरत और बड़े दिखाने के लिए कई ट्रीटमेंट का भी सहारा लेते हैं। इन्हीं ट्रीटमेंट्स में लिप्स को लेकर एक नया ट्रीटमेंट लिप फ्लिप काफी ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रीटमेंट में बिना सर्जरी के ही आप अपने हिसाब से खूबसूरत होंठ पा सकते हैं। इस ट्रीटमेंट को लिप इंजेक्शन के नाम से भी जाना जाता है। इस ट्रीटमेंट में आपके ऊपर के लिप्स पर न्यूरो टॉक्सिन बोटॉक्स को इंजेक्ट किया जाता है। लेकिन कई महिलाओं को मन में इस ट्रीटमेंट को लेकर कई तरह के सवाल रहते हैं, जैसे क्या ये ट्रीटमेंट आपके लिप्स के लिए सही है? कहीं इसका कोई साइड इफेक्ट तो नहीं होता? तो आइए जानें क्या है लिप फ्लिप ट्रीटमेंट और इसे कराने के फायदे और नुकसान के बारे में...
लिप फ्लिप ट्रीटमेंट क्या है?
लिप-फ्लिप ट्रीटमेंट फुले हुए लिप्स पाने का एक नॉन सर्जिकल तरीका है। इस ट्रीटमेंट में आपको बिना किसी सर्जरी के होंठ में बोटॉक्स इंजेक्ट करके किया जाता है। जिसके कारण आपके होंठ बड़े हो जाते हैं। इस ट्रीटमेंट से आपके होंठों के ऊपर की मसल्स को रिलैक्स मिलता है। साथ ही ऊपरी होंठ थोड़ा ऊपर की ओर फिल्प हो जाता है। जिस कारण इसे लिप फ्लिप ट्रीटमेंट कहते हैं।
लिप फ्लिप ट्रीटमेंट की प्रक्रिया
लिप फ्लिप ट्रीटमेंट के दौरान आपके लिप्स बोटॉक्स से इंजेक्ट किया जाता है। इस इंजेक्शन से आपके ऊपरी लिप्स रिलैक्स हो जाते हैं, और थोड़े फिल्प हो जाते हैं। इस ट्रीटमेंट में ज्यादा समय नहीं लगता है। सिर्फ कुछ मिनटों में आपको फूले और बड़े होंठ मिल जाते हैं। अगर आप किसी भी तरह की सर्जरी से बचना चाहते हैं, तो लिप फ्लिप ऑप्शन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
लिप फ्लिप ट्रीटमेंट का रिजल्ट
लिप फ्लिप ट्रीटमेंट के बाद आपको इस बात का ध्यान देना है कि आप चेहरे के बल ना सोएं। जिस दिन आप लिप फ्लिप ट्रीटमेंट करवाएं उस दिन किसी भी तरह का एक्सरसाइज करने से बचें। ट्रीटमेंट के तुरंत बना आपको थोड़ी परेशानी आ सकती है। लेकिन कुछ ही दिन में आपको इस ट्रीटमेंट के नतीजे भी दिखने लगेंगे। इस ट्रीटमेंट से आपके लिप्स 3 से 4 महीने तक फूले हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं, तो किसी भी करह का ट्रीटमेंट लेने से पहले आप एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।



Click it and Unblock the Notifications
