Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
स्किन से जुड़ी समस्या से हो गए हैं परेशान, ट्राई करें ये DIY डेजी मॉइश्चराइजर, मिलेगी ग्लोइंग और निखरी त्वचा

प्राचीन समय से ही एजिंग, पिंपल, एक्ने जैसी समस्या महिलाओं की खूबसूरती बिगाड़ने का काम करती आ रही है। जिससे निपटने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल आपकी स्किन को हर्म भी पहुंचा सकती है। ऐसे में आप कोशिश करें की केमिकल फ्री ब्यूटी प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल अपने चेहरे पर करें। आप चाहे तो अपने स्किन केयर के लिए घर पर ही पोषक तत्वों से भरपूर और प्राकृतिक चीजों की मदद से घर पर बना सकती हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके लिए गुलबहार के फूल यानि डेजी फ्लावर की मदद से मॉइश्चराइजिंग क्रीम बनाने का आसान तरीका लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और इस्तेमाल करने के फायदों के बारे में-
डेजी फूल से मॉइश्चराइजर बनाने की रेसिपी
सामग्री
* डेजी के फूल
* बादाम तेल
* एलोवेरा जेल
* केसर
मॉइश्चराइजर बनाने की विधि
मॉइश्चराइजर बनाने के लिए सबसे पहले आप डेजी के 2 से 3 फूल लेकर उन्हें धूप में सूखा लें। इसके बाद बादाम के तेल तक में इसे मिक्स करके मिक्सर में ग्राइंड कर लें। अब इसे एक बाउल में गैस पर 2 से 3 मिनट के लिए इसे गर्म कर लें। अब एक कॉटन के कपड़े में इस मिक्सर को डालकर तेल को अलग कर लें। अब तेल में ऐलोवेरा जेल और केसर डाल कर अपने इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को तब तक फेटते रहे जब तक इसका एक स्मूद पेस्ट तैयार न हो जाए। आपका डेजी मॉइश्चराइजर तैयार है इसे स्टोर करके रख लें।
DIY डेजी मॉइस्चराइजर के फायदे
1. ड्राइनेस करें दूर
कई लोगों की स्किन काफी ड्राई होती है। ऐसे में उन लोगों के लिए डेजी मॉइश्चराइजर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल स्किन को पर्याप्त मात्रा में नमी देने में मदद करता है जो आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाने का काम करता है।
2. एजिंग की समस्या से दिलाए छुटकारा
स्किन के ग्लोइंग करने के लिए जरूरी है कि आपकी त्वचा पूरी तरह हाइड्रेट रहे। इतना ही नहीं स्किन के हाइड्रेट रहने से आपकी स्किन एजिंग और रिंकल की समस्या से भी दूर रहता है। समय से पहले आपके स्किन पर बुढ़ापा भी नजर नहीं आता है।
3. स्किन करें साइन
रेगुलर स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाने से आपकी स्किन ग्लो करती है। होममेड डेजी मॉइश्चराइजर में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपकी स्किन को अंदर तक मॉइश्चराइज करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
