Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाना चाहते हैं नेचुरल तरीके, DIY Vegan फेस मास्क करें ट्राई

वेगन सौंदर्य पूरी तरह पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार होने के बारे में है। हमारे पास जो कुछ भी है फूल, पानी, हवा, पत्तियां आदि वह सब हमें पर्यवरण से ही मिलता है। इससे इस बात का साफ पता चलता है कि हम अपने व्यूटी केयर के लिए पूरी तरह प्राकृतिक चीजों पर निर्भर रह सकते हैं। प्राकृतिक चीजे हमारे स्किन केयर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको अपनी स्किन पर उन्ही चीजों को लगाना चाहिए, जिन चीजों को आप खाने में यूज कर सकते हैं। ऐसे में आप अपने लिए DIY वीगन फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। ये आपको सस्ता भी पड़ेगा और अधिकतर चीजें आपको घर में ही आसानी से मिल जाएगी। तो आइए जानते हैं स्किन केयर के लिए घर में वेगन फेस मास्क तैयार करने के तरीके के बारे में-
DIY वेगन फेस मास्क रेसिपी
1. पुदीना और खीरा फेस मास्क
मास्क का फायदा
पुदीना न केवल मुंहासों को रोकता है बल्कि आपकी स्किन को अंदर तक पोषण देने मे मदद करता है और क्लिन भी करता है। वहीं खीरे में एक नेचुरल कुलिंग एजेंट होता है जो आपकी त्वचा के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यह स्किन के पोर्स को खोलने के साथ त्वचा को फ्रेस रखने में मदद करता है
मास्क बनाने का तरीका
पुदीना और खीरा का फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप ताजे पुदीने की पत्तियां ले लें। इसके बाद खीरा को कद्दूकस कर लीजिए। इन दोनों सामग्रियों को पीसकर एक साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर दें। बस आपका फेस मास्क तैयार है अपने चेहरे को साफ करके अपने चेहरे पर अप्लाई कर लें। 20 से 25 मिनट बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
2. बनाना और हल्दी फेस मास्क
मास्क लगाने का फायदा
केला पोटेशियम से भरपूर होता है। इसमें मॉइस्चराइजिंग और हाइड्रेटिंग के गुण भी मौजूद होते हैं। यह आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। जबकि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण मौजूद होते हैं जो दाग-धब्बों से लड़ने और पिंपल्स के निशान को कम करने में मदद करती है। हल्दी आपके स्किन पर पिंपल्स और स्किन पर पड़ने वाले चकत्ते को भी ठीक करने में फायदेमंद है।
बनाना-हल्दी फेस मास्क बनाने की विधि
एक केला लेकर सबसे पहले उसे अच्छी तरह से मेश कर लें। अब इसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर डालें और दोनों को अच्छे से मिला दें। आपका पेस्ट तैयार है, इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications