Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने शेयर किया डार्क सर्कल्स दूर करने का तरीका, जानें आई मास्क बनाने का तरीका
टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर उनका पोल डांस वीडियो और फैशनेबल अंदाज वायरल रहता है। आशका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आशका अपनी स्किन का काफी ध्यान रहती है। आशका अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो में डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खा बताया है। अगर आपकी आंखों के आस पास भी डार्क सर्कल्स है तो आप भी इस आई मास्क को यूज कर सकती है। आशका गोराडिया ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है। तो चलिए जानते हैं कि इस आई मास्क को आंखों के काले घेरे पर लगाना कैसे लाभदायक है।

आई मास्क बनाने का तरीका
1 बड़ा चम्मच खीरा, 1 बड़ा चम्मच पपीता, छोटा चम्मच शहद, 3 से 4 केसर के थ्रेड, कॉटन का टुकड़ा। सबसे पहले खीरे को छील कर छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें। पपीता को भी छील लें औ छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें। अब खीरे और पपीते को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट में शहद और केसर मिला लें। इसके बाद कॉटन के टूकड़ो को मिश्रण में डिप करें। इसके बाद पैक को फ्रीज में रख दें। 15 मिनट बाद इस मिश्रण को फ्रिज से निकालें और कॉटन को आंखों पर लगाएं। 15 मिनट के लिए कॉटन को आंखों पर रखें।
View this post on InstagramA post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia) on
इस पैक को आप चेहरे पर भी लगा सकते है। 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। रोज आई पैक लगाने से डार्क सर्कल कम हो जाएंगे। इस आई मास्क को आप अपने चेहरे पर भी लगा सकते हैं। इस मास्क को लगाने से चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता है। मास्क में केसर का इस्तेमाल किया गया है। केसर में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। जिससे चेहरे के फाइन लाइन और झुर्रियां कम हो जाती है। केसर से चेहरे के रंग में निखार भी आता है।
View this post on InstagramA post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia) on



Click it and Unblock the Notifications
