Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
उर्मिला मातोंडकर की जवां और ग्लोइंग स्किन का राज, इस्तेमाल करती हैं ये फेस पैक
90 दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर अपनी खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। 48 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस काफी यंग लगती है। उर्मिला बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है। फिल्मों के बाद अब एक्ट्रेस राजनीतिक में कदम रखा है।

आज उर्मिला मातोंडकर अपना 48 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके ब्यूटी सीक्रेट्स जिसे हर महिला अपना कर खूबसूरत और जवां दिख सकती हैं।

सनस्क्रीन क्रीम
पॉलिटिक्स में शामिल होने के बाद उर्मिला को धूप में काम करना पड़ता है। तेज धूप में रहने से स्किन को काफी नुकसान होता है। ऐसे में उर्मिला अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए सनस्क्रीन क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। सनस्क्रीन क्रीम का इस्तेमाल करने से उनका चेहरा खिला खिला रहता है।

ब्लशर और आई पेंसिल का नहीं करती इसतेमाल
एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि वह ब्लशर और आई पेसिंल का इस्तेमाल तभी करती है जब वह काम पर होती है। जब काम पर नहीं होती है वह ब्लशर और आई पेसिंल का इस्तेमाल नहीं करती है इससे स्किन को काफी नुकसान होता है। ऐसे में वह इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल कम से कम करती हैं।

वर्कआउट और योग
उर्मिला जवा स्किन और फिट बॉडी के लिए रोज योग और एक्सरसाइज करती हैं। उनका मानना है कि वर्कआउट करने से पसीना आता है, जिससे बॉडी और स्किन के टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। योग करने से बॉडी फिट बनी रहती है।

पानी
उर्मिला अपनी जवां स्किन के लिए काफी पानी पीती हैं। जवां और बेदाग स्किन के लिए एक्ट्रेस काफी पानी पीती हैं। दिनभर में वह 8 से 9 गिलास पानी पीती हैं। इसके अलावा उर्मिला नारियल पानी भी पीती हैं।

पूरी नींद
बिजी शेड्यूल होने के बाद भी एक्ट्रेस अपनी नींद को जरुर पूरी करती हैं। अच्छी नींद लेने से स्किन भी ग्लो करती है। अगर आप भी ग्लोइंग स्किन चाहते है तो नींद पूरी लेनी चाहिए।

खीरे का पेस्ट
स्किन को क्लीन करने के लिए एक्ट्रेस खीरे का पेस्ट लगाती हैं। खीरे का पेस्ट स्किन पर टोनर की तरह काम करता है। ग्लोइंग स्किन के लिए खीरे का पेस्ट बहुत जरुरी होता है। खीरे के पेस्ट बनाने के लिए एलोवेरा और खीरे के रस को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे के मुंहासे कम हो जाएंगे। खीरे के पेस्ट का इस्तेमाल हफ्ते में 3 तीन बार कर सकते हैं। इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से फाइन लाइन्स और झाइयां कम होती है।



Click it and Unblock the Notifications
