Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
लौकी के छिलकों का इस्तेमाल कर पाएं चमकदार त्वचा
लौकी की सब्जी बहुत कम लोगों को पसंद होती हैं। लौकी की सब्जी सेहत के साथ साथ स्किन के लिए बहुत लाभदायक होती हैं। लौकी का जूस पीने से स्किन पर ग्लो आता है,

लेकिन क्या आप जानते है कि लौकी के छिलके भी लाभकारी है। लौकी के छिलके के इस्तेमाल से चेहरे पर ग्लो आ सकता है। चलिए जानते है लौकी के छिलके के फायदे।

टैनिंग
तेज धूप में स्किन जल जाती हैं। सनबर्न की वजह से स्किन बेजान और काली हो जाती है। सनर्बन को दूर करने के लिए लौकी के छिलकों का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। लौकी के छिलको को मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट तक के लिए लगाएं उसके बाद पानी से चेहरा धो लें।

ग्लोइंग स्किन
बेजान स्किन के लिए आप लौकी का इस्तेमाल कर सकती हैं। लौकी में फाइबर, विटामिन पाया जाता है। जो कि स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए आप लौकी के छिलके का इस्तेमाल कर सकती हैं। लौकी के छिलके का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले छिलके को अच्छी तरह से पीस लें, इस पेस्ट में चंदन पाउडर मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में दो से तीन बार पेस्ट लगाने चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता है।

जलन
कई बार स्किन पर जलन होने लगती हैं। ऐसे में लौकी के छिलको को चेहरे पर लगाने से जलन से राहत मिलती है।

लौकी और गुलाब जल
लौकी के छिलके को धूप में सूखा कर उसे पीस लें। लौकी के पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। लौकी और गुलाब जल के इस पैक को लगाने से चेहरे के दाग धब्बे से कम हो जाएंगे। साथ ही चेहरे पर ग्लो देखने को मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
