Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ग्लोइंग स्किन और बेदाग त्वचा के लिए कैमोमाइल ऑयल है फायदेमंद
स्किन की देखभाल करने के लिए महिलाएं होम रेमेडीज का इस्तेमाल करती हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए महिलाएं महंग ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। आज कल के प्रदूषण और लाइफस्टाइल में कई तरह की स्किन प्रॉब्लम देखने को मिलती हैं। ऐसे में स्किन को हेल्दी रखना बहुत मुश्किल होता है। साफ और बेदाग स्किन पाने के लिए स्किन की देखभाल करना बहुत जरुरी होता है।

त्वचा पर ऑयल का इस्तेमाल कर चेहरे को चमकदार बनाया जा सकता है। कैमोमाइल ऑयल का इस्तेमाल स्किन की देखभाल के लिए परफेक्ट एसेंशियल ऑयल है। कैमोमाइल ऑयल कैमोमाइल फूलो से बनाया जाता है। इस तेल से चेहरे के काले धब्बे, पिग्मेंटेशन, मुंहासे और झुर्रियां कम होती है।

कैमोमाइल ऑयल के फायदे
कैमोमाइल ऑयल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस ऑयल के इस्तेमल से सन टैनिंग को कम किया जा सकता है। कैमोमाइल ऑयल का इस्तेमाल मॉश्चाराइजर के लिए भी किया जा सकता है। कैमोमाइल ऑयल से चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता है।

जलन
सेंसिटिव स्किन के लिए कैमोमाइल बहुत अच्छा है। चेहरे पर जलन, स्किन के लालपन को कम करता है। चेहरे पर जलन और लालपन को कम करने के लिए कैमोमाइल ऑयल और नारियल तेल मिलाकर, अपने चेहरे पर लगाएं। रात को सोने से पहले आप चेहरे पर लगा लें। सुबह अपना चेहरा धो लें।

एंटी एजिंग
कैमोमाइल ऑयल के इस्तेमाल से बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम किया जा सकता है। कैमोमाइल ऑयल में एंटी- एजिंग के गुण पाए जाते हैं। कैमोमाइल ऑयल से स्किन जवां बनी रहती है। कैमोमाइल ऑयल में ऑलीव ऑयल मिला कर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। रात भर चेहरे और गर्दन पर लगा रहने दें।

पिंपल्स
मुंहासे और पिंपल से छुटकारा पाने के लिए कैमोमाइल ऑयल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। कैमोमाइल ऑयल से चेहरे पर बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन को कम करता है। चेहरे पर पिंपल से छुटकारा पाने के लिए पानी में थोड़ा सा कैमोमाइल ऑयल मिलाकर उबालें। फिर ठंडा होने के बाद इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगा लें। 20 मिनट के बाद आपना चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
