Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
झुर्रियों और मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें लौंग का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका
पिंपल और मुंहासे किसी इंसान की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। मुंहासे ना केवल त्वचा की खूबसूरती को खराब करते है बल्कि ये पिंपल और मुंहासे दर्दनाक भी होते है। पिंपल ठीक होने के बाद चेहरे पर निशान छोड़ जाते है, ये निशान जल्दी नहीं जाते है।

पिंपल और चेहरे के निशान हटाने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपाय कर चुके है लेकिन चेहरे से एक्ने और दाग धब्बों से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो आप लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। लौंग का इस्तेमाल कर चेहरे को बेदाग और जवां बनाया जा सकता है। लौंग का इस्तेमाल कर चेहरे को चमकदार बनाया जा सकता है।

लौंग के तेल का करें इस्तेमाल
लौंग में एंटी सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। लौंग में एंटी बैक्टीरियल और विटामिन ए और सी पाया जाता है जो कि चेहरे के दाग धब्बे हटाने में काफी मददगार होता है। चेहरे के पिंपल और दाग हटाने के लिए लौंग के तेल का बहुत ही असरदार है। लौंग तेल को बादाम या नारियल तेल के साथ मिलाकर स्किन पर इस्तेमाल करना चाहिए। अगर चेहरे के दाग हटाने के लिए आप लौंग के तेल का इस्तेमाल कर रही हैं तो केवल एक से दो बूंद का ही इस्तेमाल करें।

झुर्रियों के लिए इस्तेमाल करें लौंग का तेल
आप झुर्रियों और फाइन लाइन्स से परेशान है तो आप लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे की फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने के लिए आप लौंग के तेल की दो बूंद और नारियल तेल की पांच बूंद लें। नारियल तेल और नारियल तेल को मिलाकर चेहरे की मसाज करें। कुछ दिनों में चेहरे की फाइन लाइन कम हो जाएगी। लौंग का तेल लगाने से चेहरे पर निखार आता है।

लौंग तेल इस्तेमाल करने का तरीका
लौंग की कुछ बूंद को मुंहासों पर लगाना चाहिए। लौंग के तेल को आप क्रीम साथ भी लगा सकते है। लौंग तेल को आप हल्दी के साथ मिलाकर मुंहासों पर लगाएं। लौंग के तेल को सीधे स्किन पर नहीं लगाना चाहिए। रात को सोने से पहले स्किन पर लौंग का तेल लगाना चाहिए। यंग दिखने के लिए आप लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
