Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
झुर्रियों को कम करने के लिए स्किन पर लगाएं ये फ्रूट फेस पैक
ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए महिलाएं फेशियल करवाती हैं। कोरोना वायरस की वजह से महिलाएं फेशियल नहीं करवा पा रही हैं। ऐसे में आप घर पर फ्रूट फेशियल कर सकती हैं। फ्रूट फेशियल करवाने से स्किन पर किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है।

फ्रूट फेशियल करवाने से स्किन पर ग्लो देखने को मिलता है। फ्रुट फेशियल से नेचुरल लुक आता है। चलिए जानते है फ्रुट फेशियल।

स्ट्रॉबेटी फेस पैक
फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को मैश करें और उसमें एक चम्मच चीनी मिलाएं। स्ट्रॉबेरी और चीनी स्किन को एक्सफोलिएट करने में काफी मदद करता है। इससे आपके डेड स्किन सेल्स निकल जाएंगे, इससे आपके पोर्स खुल जाएंगे। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। जो कि स्किन को साफ करते हैं। इससे स्किन एक्सफोलिएट करने में मदद करती हैं। जिससे स्किन साफ हो जाती है। स्ट्रॉबेरी और चीनी का फेस पैक बनाने के बाद स्किन पर लगाएं। हल्के हाथों से इसे फेस पर लगाएं। इसके बाद पानी से मुंह धो लें। मुंह धोने के बाद स्किन पर फेस पैक लगाएं।

केले का फेस पैक
केले का फेस पैक बनाने के लिए केले को मैश करें इसमें 2 चम्मच शहद और 1 चम्मच ऑरेंज जूस मिलाएं। इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से मुंह धो लें। केला त्वचा को मॉइश्चराइज करने में काफी मदद करते हैं। शहद स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। ग्लोइंग जवां स्किन के लिए आप हफ्ते में एक बार केले का फेस पैक लगा सकती हैं।

सेब का फेस पैक
सेब का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले सेब को मेश करें। सेब में बेसन मिलाएं। इसके बाद इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद फेस पैक हटाए। फेस पैक हटाने के बाद गुलाब जल लगाएं। गुलाब जल लगाने से फेस फ्रेश लगता है। चमकदार स्किन के लिए सेब और बेसन का पैक काफी असरदार है। हफ्ते में एक बार आप सेब और बेसन का फेस पैक लगा सकते हैं।

अनानास फेस पैक
अनानास फेस के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। चमकदार स्किन के लिए चेहरे पर अनानास जूस लगाएं। इससे चेहरे पर फ्रेशनेस आती हैं। अनानास फेस पैक लगाने से स्किन कि झुर्रियां कम हो जाती हैं। चमकदार और जवां स्किन के लिए आप हफ्ते में दो बार अनानास का फेस पैक लगा सकती हैं। अनानास फेस पैक लगाने से स्किन टाइट भी हो जाती है।

संतरे का फेस पैक
संतरे के छिलके को सूखाकर पाउडर बना लें। इसके बाद पाउडर में दूध मिलाएं। मिश्रण को अच्छे से मिलाएं इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे चेहरे के कील मुंहासे और दाग धब्बे कम हो जाएंगे। संतरे का फेस पैक लगाने से चेहरे पर चमक आती हैं। चमकदार स्किन के लिए हफ्ते में एक बार संतरे का फेस पैक जरुर लगाएं।

अंगूर का फेस पैक
अंगूर का फेस पैक स्किन के लिए काफी लाभदायक होता है। अंगूर का फेस पैक लगाने के लिए सबसे पहले अंगूर को पीस लें। अंगूर का पेस्ट अपने चेहरे पर लगाएं। 20 बाद अपना मुंह धो लें। अंगूर का फेस पैक चेहरे की झुर्रियों को कम करती हैं। अंगूर में विटामिन सी पाया जाता है जो कि स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। हफ्ते में दो बार अंगूर का फेस पैक लगा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
