Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
इंस्टेंट ग्लो के लिए घर पर बनाएं वैसलीन ब्लीच, पाएं ग्लोइंग और जवां स्किन
सर्दियों के मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए वैसलीन काफी अच्छा माना जाता है। वैसलीन का इस्तेमाल फटे होंठो और स्किन की ड्राईनेस को दूर करने के लिए किया जाता है। क्या आप जानते हैं वैसलीन की मदद से आप ब्लीच बना सकते हैं। होममेड वैसलीन ब्लीच सेंसटिव स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। सेंसटिव स्किन की महिलाएं चेहरे पर केमिकल वाले ब्लीच का इस्तेमाल नहीं कर पाती है। सेंसटिव स्किन की महिलाएं वैसलीन ब्लीच का इस्तेमाल कर सकती हैं। वैसलीन ब्लीच की मदद से आप इंस्टेंट ग्लो पा सकते हैं। चलिए जानते हैं वैसलीन ब्लीच बनाने का तरीका।

वैसलीन ब्लीच बनाने का तरीका
ब्लीच बनाने के लिए एक टमाटर, हल्दी पाउडर, वैसलीन लें। सबसे पहले टमाटर को अच्छे से साफ करके स्मूद पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट में वैसलीन और हल्दी मिलाकर अच्छा सा पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें।

वैसलीन ब्लीच लगाने का सही तरीका
ब्लीच लगाने से पहले चेहरे को पानी से साफ करें। इसके बाद ब्लीच की मोटी लेयर चेहरे पर लगाएं। ब्लीच सूख जाए तो चेहरे को साफ पानी से साफ कर लें। हफ्ते में दो बार इस होममेड ब्लीच का इस्तेमाल करें। शादी पार्टी में जाने से एक दिन पहले चेहरे पर वैसलीन ब्लीच करें। इससे आपका चेहरा साफ और चमकदार नजर आएगा।

वैसलीन ब्लीच के फायदे
टमाटर में ब्लीचिंग गुण पाए जाते है जो कि चेहरे के दाग धब्बे को कम करते हैं। टमाटर चेहरे पर ब्लीच की तरह काम करता है। वैसलीन स्किन को ड्राई होने से बचाती है। वैसलीन को मेकअप रिमूवर की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो स्किन के पिंपल और एक्ने को ठीक में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
