Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
चमकदार और जवां स्किन के लिए जरुरी है फेशियल ऑयल, जानें इसे लगाने का तरीका
लड़कियां अपनी त्वचा की देखभाल के लिए फेशियल, होममेड फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। वहीं महिलाएं स्किन केयर के लिए ट्रेंडी प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं।

इन दिनों महिलाओं के बीच फेशियल ऑयल काफी ट्रेंड में हैं। वहीं बहुत सी महिलाओं को फेशियल ऑयल यूज करना नहीं आता है। चलिए जानते हैं फेशियल ऑयल का इस्तेमाल करने का तरीका।

फेशियल ऑयल लगाने का तरीका
आजकल की लाइफस्टाइल में महिलाओं के पास समय की कमी होती है। ऐसे में त्वचा की देखभाल के लिए समय नहीं होता है, जवां और ग्लोइंग स्किन के लिए त्वचा की देखबाल बहुत जरुरी होता है। हफ्ते में एक बार चेहरे को अच्छे से क्लीन करना जरुरी होता है। ग्लोइंग स्किन के लिए आप फेशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेशियल ऑयल की कुछ बूंदे डालकर चेहरे पर अच्छे से मसाज करें। 15 मिनट तक मसाज करें।

फेशियल ऑयल इस्तेमाल करने का दूसरा तरीका
फेशियल ऑयल का इस्तेमाल आप मॉइश्चराइजर के रुप में भी कर सकती हैं। ड्राई स्किन के लिए ये एकदम परफेक्ट है। चमकदार और ग्लोइंग स्किन के लिए आप फेशियल ऑयल को मॉइश्चराइजर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

मेकअप बेस के लिए इस्तेमाल करें फेशियल ऑयल
खूबसूरत और अच्छा मेकअप बेस बनाने के लिए आप फेशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं स्मूद लुक के लिए फेशियल ऑयल का इस्तेमाल बहुत ही अच्छा रहेगा। फेशियल ऑयल का इस्तेमाल करने से चेहरे पर पैचेज नहीं दिखेंगे और चेहरा एकदम ग्लोइंग रहेगा।

आंखों की झुर्रियों को हटाने के लिए इस्तेमाल करें फेशियल ऑयल
आंखों के पास झुर्रियां सारे लुक को खराब कर देती है। ऐसे में आप फेशियल ऑयल का इस्तेमाल कर झुर्रियों को कम कर सकते हैं। फेशियल ऑयल से आंखों की मसाज करने से आंखों की झुर्रियां भी कम हो जाएंगी साथ ही आंखों के आस पास की ड्राईनेस भी खत्म हो जाएगी।

फेशियल ऑयल लगाने के फायदे
त्वचा की देखभाल के लिए फेशियल ऑयल काफी मददगार है। फेशियल ऑयल स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है। फेशियल ऑयल का इस्तेमाल करने से पोर्स छोटे हो जाते हैं। ग्लोइंग और शाइन लुक के लिए फेशियल ऑयल काफी असरदार है।



Click it and Unblock the Notifications
